{"_id":"628e81b981fbf6541338da4d","slug":"weather-badaun-news-bly4861279136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों के साथ दिन की शुरुआत, तापमान में चार डिग्री का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों के साथ दिन की शुरुआत, तापमान में चार डिग्री का इजाफा
विज्ञापन
धूप में सिर ढककर निकले एक बुजुर्ग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक का इजाफा दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया था बुधवार को यह बढ़कर 41 डिग्री के पार हो गया। बृहस्पतिवार को भी तापमान में इजाफा होगा। हालांकि, दिन में ज्यादातर बादल छाए रहने के कारण भीषण गर्मी ज्यादा व्याकुल नहीं करेगी।
सोमवार को झमाझम बारिश और मंगलवार को कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछार और बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बुधवार को भी दिन की शुरूआत घने बादलों के साथ हुई। दिन के कई बार बादल छाए, लेकिन तेज धूप भी खिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान वृद्धि के साथ 43 और न्यूनतम 33 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है।
हालांकि, दिन में बादल भी छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में तापमान में इसी तरह से इजाफा होगा। यह भी अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिलेगी। धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा। आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का फिर से सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, जून का पहला सप्ताह खत्म होने के साथ एक बार फिर से मौसम में बदलाव के साथ बारिश का अनुमान है।