फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

गर्मी के तेवर तीखे, दोपहर में 46 के पार निकला तापमान

Thu, 19 May 2022 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
weather
धूप के बीच छाता लेकर निकलीं युवतियां। - फोटो : BADAUN
बदायूं। बुधवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई, लेकिन दोपहर होने तक सूरज फिर से आग उगलने लगा। दोपहर होने के साथ तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.6 और सोमवार को 44.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार से पहले आंधी आने का अनुमान है, जिससे तापमान में कुछ कमी आ सकती है।
विज्ञापन

सूरज एक पखवाड़े से आग उगल रहा है। अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ रहा है। दोपहर के वक्त धूप झुलसाने का काम कर रही है। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। सोमवार रात तेज हवा के बाद तापमान कुछ गिरा था, लेकिन मंगलवार को फिर से सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी। बुधवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई, लेकिन दोपहर होने के साथ ही गर्मी बढ़ गई। तीन बजे के आसपास एक बार फिर हल्के बादल छाए लेकिन फिर थोड़ी ही देर बाद धूप निकल आई। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दो डिग्री तक तापमान बढ़ गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार से पहले आंधी आने का अनुमान है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी। हालांकि इसके बाद आने वाले सप्ताह के दौरान तापमान में कुछ कमी आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को तापमान में और भी इजाफा होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने का अनुमान है। रविवार तक मौसम में बदलाव जरूर होगा, लेकिन अधिकतम तापमान 46 डिग्री से नीचे आने का अनुमान नहीं है। अगले सप्ताह में बारिश और बूंदाबांदी के साथ तापमान में कुछ कमी आ सकती है।

-
सोमवार से छाएंगे घने बादल, बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान
इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। सोमवार से घने बादल छाने के साथ बूंदाबांदी और बारिश का अनुमान बन रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार रविवार तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आएगा। इससे पहले आंधी आने अनुमान है। सोमवार से घने बादल भी छा सकते हैं। जून के दूसरे सप्ताह तक प्री-मानसून की बौछार भी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed