{"_id":"626eda2fae164a32d41a4fa5","slug":"weather-badaun-news-bly483417177","type":"story","status":"publish","title_hn":"और तेज चलेगा अंधड़, 44 डिग्री से ऊपर रहेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और तेज चलेगा अंधड़, 44 डिग्री से ऊपर रहेगा तापमान
विज्ञापन
बिजली तो मिल नहीं रही, ऐसे में घड़ा ही सहारा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गर्मी अब झुलसाने लगी है। फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। इस दौरान तेज आंधी की भी संभावना बन रही है। अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच रहा है। तेज धूप के कारण दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। लू के थपेड़ों के कारण जन जीवन पर प्रतिकूल असर हो रहा है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि अंडमान-निकोबार में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव में पांच मई के बाद निम्न दबाव के और गहराने का अनुमान है। इस दौरान आंधियां आएंगी। इस दौरान तापमान में कुछ कमी आ सकती है। एनसीआर में इस दौरान लू का असर कुछ कम होगा। इसका प्रभाव बदायूं और आसपास के जिलों में भी देखा जाएगा। मई के चालू सप्ताह में कई बार मौसम में बदलाव का अनुमान है। दूसरे सप्ताह में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
इधर, लगातार बढ़ रहे तापमान के साथ बाजारों में शीतल पेय की बिक्री बढ़ गई है। जगह-जगह लगे गन्ना के जूस के ठेलों पर खूब बिक्री हो रही है। बिजली कटौती के बीच मिट्टी के घड़ों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मई का दूसरा सप्ताह खत्म होने के साथ बादल और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का अनुमान है। इससे पहले गर्मी से ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है।