फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी, शीतलहर से छूटती रही कंपकंपी

Mon, 24 Jan 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
weather
बूंदाबांदी के बीच जाती एक महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कई दिनों से शीतलहर और कोहरे के प्रकोप के बीच रविवार को मौसम ज्यादा बिगड़ गया। दिन भर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। सर्द हवाओं ने गलन पैदा कर दी। रविवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार रात से ही मौसम में बदलाव होने लगा था। रविवार दिन की शुरुआत कोहरे, आसमान में छाए बादलों और बूंदाबांदी के साथ हुई। सुबह मामूली बूंदाबांदी हुई, लेकिन दोपहर के वक्त कई बार तेज बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवाओं के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। करीब एक सप्ताह से सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। कभी बूंदाबांदी तो कभी धुंध लोगों को परेशान कर रही है। इसके साथ ही शीतलहर के कारण लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस हो रही है। इन दिनों मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। शहर के बाजार भी देरी से खुल रहे हैं। ठंड से बचाव को लेकर लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं अलाव का भी सहारा ले रहे हैं। तीन दिनों से दिन के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 11 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। रविवार को सुबह से ही तेज सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आया है। सोमवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शीतलहर और बूंदाबांदी से बाजारों में रहा सन्नाटा
शीतलहर के प्रकोप और बूंदाबांदी ने रविवार को लोगों को घरों में ही दुबकने को मजबूर कर दिया। बाजारों में भी सन्नाटा सा रहा। दोपहर से लेकर शाम तक लगातार हल्की बूंदाबांदी के कारण जनजीवन पर प्रतिकूल असर दिखा। रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा भी थी। परीक्षार्थियों को बूंदाबांदी के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना पड़ा। शाम होने के साथ शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया। रविवार को सर्द हवाओं की रफ्तार नौ किमी घंटा और वातावरण में आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी के आस-पास रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि सोमवार को कोहरे का प्रकोप कम होने की उम्मीद है, लेकिन बादल छाए रहेंगे। फिलहाल लोगों को शीतलहर से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed