फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

कोहरे की चादर के बीच निकली धूप रही बेअसर, शीतलहर जारी

Thu, 20 Jan 2022 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
weather
बृहस्पतिवार को सुबह छाया कोहरा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बृहस्पतिवार को शीतलहर के बाद शुक्रवार को मौसम में मामूली सुधार हुआ। कोहरे की चादर के बीच सूरज निकला, लेकिन धूप पूरी तरह से बेअसर रही। पूरा दिन सर्द हवाओं का प्रकोप भी बना रहा। हालांकि, शुक्रवार को मौसम में कुछ सुधार होने के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान है। सर्द हवाओं का प्रकोप भी बना रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम आठ डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। सुबह कोहरा छाया रहा, दोपहर होते-होते सूरज चमका लेकिन कोहरे की चादर के बीच धूप का असर नहीं दिखा। मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को मौसम में कुछ सुधार हो सकता है। आर्द्रता कम रहने के कारण शुक्रवार को कोहरा भी कम छाएगा। इसके साथ ही आसमान साफ रहने के चलते धूप भी खिलने का अनुमान है। दोपहर के समय धूप खिलने से शुक्रवार को तापमान में कुछ इजाफा भी होगा, लेकिन शुक्रवार को भी सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में एक बार फिर से बादल छाने और बूंदाबांदी का अनुमान है। इस बीच कुछ समय के लिए धूप तो खिलेगी, लेकिन सर्द हवाओं के कारण शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद काफी कम है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम होने का सीधा असर आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर के रूप में देखने को मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed