{"_id":"611c0fba8ebc3e42f34ee66b","slug":"weather-badaun-news-bly4566886112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूठा-रूठा मानसून, बादल छा रहे पर नहीं होती बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूठा-रूठा मानसून, बादल छा रहे पर नहीं होती बारिश
विज्ञापन
मंगलवार को छाए बादल, जो बिन बरसे ही चले गए।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एक बार फिर से मौसम में तब्दीली आने के साथ मानसून रूठा-रूठा दिख रहा है। दिन में कभी कभार बादल छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं होती। दो दिन पहले शाम के वक्त हल्की बौछार जरूर हुई थी। उसके बाद लगातार दिन में कड़क धूप खिल रही है। इससे उमस और गर्मी में इजाफा हुआ है।
सावन को आमतौर पर बारिश का महीना माना जाता है। इस बार सावन में भी अच्छी बारिश नहीं हुई। कई बार घने बादल छाए, लेकिन बिना बरसे ही चले गए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार अगस्त में मानसून का कमजोर होना हैरानी की बात है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि इस तरह के हालात अभी तीन से चार दिन तक बने रहेंगे। शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना है। बुधवार और शुक्रवार को बदायूं समेत आस-पास के जिलों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इस दौरान गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम ही है। संवाद