{"_id":"5e0259f88ebc3e87c0697c2b","slug":"weather-badaun-news-bly389373845","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से हुई छोटे बच्चों को दिक्कत, तो कौन होगा जिम्मेदार! ..खुल रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से हुई छोटे बच्चों को दिक्कत, तो कौन होगा जिम्मेदार! ..खुल रहे स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कांवेंट स्कूल संचालक अपनी मनमानी पर उतारू है। उनके स्तर से लगातार डीएम के आदेश को तवज्जो नहीं दी जा रही है, जिससे छोटे-छोटे बच्चे ठंड में स्कूल जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को भी शहर के महाराज नगर स्थित एसपीएस पब्लिक स्कूल खुला। स्कूल खुलने की सूचना मिलने पर मजबूरी में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेज रहे है। ऐसे में अगर ठंड से छोटे बच्चों कोई दिक्कत होगी, तो इसी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी। बता दें कि सोमवार को शहर का एचपी इंटरनेशनल स्कूल भी खुला था।
ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीएम कुमार प्रशांत ने कक्षा एक से आठ तक केे स्कूल को बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद में डीएम के आदेश पर सभी सरकारी विद्यालय बंद हो गए, लेकिन इस आदेश को कुछ कांवेंट स्कूल के संचालक तवज्जो नहीं दे रहे हैं, जिससे छुट्टी होने के बावजूद भी लगातार स्कूल खुल रहे हैं। मंगलवार को भी शहर के मोहल्ला महाराज नगर स्थित एसपीएस पब्लिक स्कूल खुला था। ऐसे मेें बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
स्कूल की छुट्टी चल रही है। स्कूल पूरी तरह से बंद हैं। जिन बच्चों को जानकारी नहीं थी, वही बच्चे स्कूल पहुंचे थे। उन्हें वापस घरों पर भेज दिया गया है, साथ ही मना कर दिया गया है कि दो जनवरी तक स्कूल बंद है।
विज्ञापन
-प्रेमपाल, प्रबंधक, एसपीएस पब्लिक स्कूल