फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   We will not allow the appointment of an educator at any cost

Budaun News: किसी भी कीमत पर एजुकेटर की नियुक्ति नहीं होने देंगे

Mon, 09 Sep 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
We will not allow the appointment of an educator at any cost
मालवीय आवास पर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
बदायूं। आंगनबाड़ी श्रमिक संघ एटक के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास पर क्रमिक अनशन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर एजुकेटर की नियुक्ति नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने कहा- सरकार झूठा आश्वासन देकर जुमलागिरी कर रही है। अब कश्मीर के चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की तरह जुमला बोला जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। यह जुमला उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी बोला गया था, लेकिन आज तक ऐसा नहीं किया गया। उल्टा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अस्तित्व खत्म करने के लिए एजुकेटर व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके विरोध में आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ममता भदौरिया, बृजेश महेश्वरी, प्रेमलता चौहान, सरिता श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं का अपमान कर रही है। पूरे देश में अगर कहीं भी मानदेय कम है तो वह उत्तर प्रदेश में है। मध्य प्रदेश में 14 हजार रुपये मानदेय मिलता है। उन्होंने कहा कि जब तक सम्मान जनक मानदेय नहीं मिलता तब तक हम अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। किसी भी कीमत पर एजुकेटर की नियुक्ति नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर उषा देवी, प्रियंवदा, सुषमा सिंह, कल्पना मिश्रा, महारानी देवी, वर्षा राजपूत, लता भारती, अजमा यासमीन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सांकेतिक हड़ताल कल



बदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 10 सितंबर को मालवीय आवास से एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के साथ रैली निकालेंगी। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी एजुकेटर की भर्ती करने जा रही है। इसमें बाहर से भर्ती की जाएगी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जा रहा है। भर्ती के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक दिन का विरोध प्रदर्शन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed