{"_id":"696fe9f345a3f83f98049490","slug":"wazirganj-usaita-road-will-be-rejuvenated-first-installment-of-rs-7293-lakh-released-badaun-news-c-123-1-sbly1001-155447-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वजीरगंज-उसैता मार्ग का होगा कायाकल्प 72.93 लाख की पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वजीरगंज-उसैता मार्ग का होगा कायाकल्प 72.93 लाख की पहली किस्त जारी
Wed, 21 Jan 2026 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
बदायूं/गुलड़िया। वजीरगंज से उसैता को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। करीब 5.350 किलोमीटर लंबी यह सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब इस जर्जर सड़क के दिन बहुरने वाले हैं।
शासन की ओर से वजीरगंज-उसैता मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य के लिए यह सड़क कुल सात करोड़ 29 लाख 34 हजार से बननी है। पहली किस्त के रूप में 72.93 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। यह किस्त अवमुक्त होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह मार्ग वजीरगंज, उसैता सहित आसपास के कई गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। सड़क खराब होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले परिजनों और किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में काफी दिक्कतें होती थीं।