{"_id":"9a5be8636b20d7413219823f837811d5","slug":"waterworks-personnel-picket-released-fourth-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलकल कर्मियों का धरना चौथे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलकल कर्मियों का धरना चौथे दिन भी जारी
badaun
Updated Mon, 06 Jul 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश जलनिगम लाल झंडा मजदूर यूनियन के मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल कश्यप के साथ अधिशासी अभियंता द्वारा की गई अशिष्टता के विरोध में कर्मचारियों का धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश जलनिगम के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने इस घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि अधिशासी अभियंता द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है, जिसे किसी हाल में कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वाहन चालक संघ के दिनेश चंद्र पाठक ने भी ईई पर कई आरोप लगाए। संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश पांडेय ने कहा ईई के कारनामों की शिकायत सरकार तक भेजी जाएगी। अन्य वक्ताओं ने भी ईई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने में आज श्रीपाल सिंह पाल, मतलूब हुसैन, रामप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह यादव, शिवदयाल, नत्थूलाल, इकरार अहमद, राजाबाबू, सुरेश बाबू, अजीत बख्श, कृपाल सिंह, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, लालता प्रसाद, नन्हें लाल, जयपाल सिंह, विनेश बाबू, जनवेद सिंह, सुरेंद्र कुमार, रामचंद्र आदि थे।
विज्ञापन