फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Waterlogging in Madhuban Colony, work did not start even after budget

Budaun News: मधुबन कॉलोनी में जलभराव, बजट के बाद भी नहीं शुरू हुए काम

Mon, 14 Apr 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Madhuban Colony, work did not start even after budget
सचिन राठौर, निवासी मधुबन कॉलोनी। संवाद
बदायूं। अधिकारियों की अनदेखी के चलते मधुबन कॉलोनी के बाशिंदों को जलभराव से राहत नहीं मिल पा रही है। नगर पालिका ने जलभराव से निजात दिलाने के लिए बजट जारी कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी, लेकिन उदासीनता का हाल यह है कि अभी ठेकेदार ने काम शुरू नहीं कराया है। मोहल्ले के लोग परेशान हैं। साथ ही ई-रिक्शा गड्ढों में फंसकर पलट रहे हैं।
विज्ञापन


मधुबन कालोनी में सड़क निर्माण के लिए 13.79 लाख रुपये का प्रस्ताव बना था। नगर पालिका ने मंजूरी देते हुए विकास कार्य जल्द शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी। अब तक ठेकेदार ने सड़क पर काम शुरू नहीं किया है। बिन बारिश ही इस मोहल्ले में जलभराव की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। मधुबन काॅलोनी में 500 से अधिक परिवार रहते हैं। मालगोदाम रोड पर हुए नाले का निर्माण गलत तरीके से कर दिया गया है। इस मोहल्ले का पानी नाले में न जाकर सड़क पर ही भर जाता है। यह समस्या करीब चार साल से बनी हुई है। बरसात के महीने में तो लोग घरों में कैद होकर रह जाते हैं। घरों के अंदर पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों ने समस्या के समाधान के लिए प्रदर्शन किया, शिकायतें की गई। अभी तक इसका समाधान नहीं हो सकता है।
विज्ञापन



कस्बे के लोगों का दर्द

- सड़क कब तक बनेगी कुछ कह नहीं सकते। हम तो तब माने, जब सड़क बन जाए और समस्या से निजात मिल सके। अभी तो समस्या बनी हुई है।- सचिन राठौर, निवासी मधुबन कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे तो हुआ है लेकिन उसके बाद से कोई अधिकारी यहां देखने तक नहीं आया है। इस तरह से सर्वे तो कई बार हो चुका है। पालिका प्रशासन की लापरवाही से मोहल्ले के लोग नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं। बरसात में इसका खमियाजा मोहल्ला के लोगों को उठाना पड़ेगा।- विकास गुप्ता, निवासी मधुबन कॉलोनी



कोट,
- जेई ने सर्वे किया था। उसी के हिसाब से प्रस्ताव पास कर निर्माण कार्य को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ठेकेदार ने काम क्यों शुरू नहीं कराया है? इसकी जानकारी व जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश कुमार पाल , सिटी मजिस्ट्रेट व प्रभारी ईओ नगर पालिका बदायूं

सचिन राठौर, निवासी मधुबन कॉलोनी। संवाद

सचिन राठौर, निवासी मधुबन कॉलोनी। संवाद

सचिन राठौर, निवासी मधुबन कॉलोनी। संवाद

सचिन राठौर, निवासी मधुबन कॉलोनी। संवाद

सचिन राठौर, निवासी मधुबन कॉलोनी। संवाद

सचिन राठौर, निवासी मधुबन कॉलोनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed