फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Waterlogging due to heavy rain in Budaun

बदायूं में तेज बारिश: शहर की सड़कों पर जलभराव, इस्लामनगर में मकान की छत गिरी, परिवार के पांच सदस्य घायल

Mon, 01 Sep 2025 01:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Sep 2025 01:04 PM IST
सार

बदायूं में रविवार रात तेज बारिश हुई। सोमवार सुबह भी बारिश का क्रम जारी रहा। बारिश के कारण शहर की सड़कों, चौराहों और मुख्य बाजार में जगह-जगह पानी भर गया।

विज्ञापन
Waterlogging due to heavy rain in Budaun
बारिश के कारण मकान की छत गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में रविवार रात से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी आधी रात के बाद झमाझम बारिश में बदल गई। तेज बारिश ने जहां शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया, वहीं इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम समदनगर में एक परिवार पर आफत बनकर टूटी। बारिश से कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसमें परिवार के सदस्य दब गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाल लिया गया। पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


बारिश ने शहर और देहात दोनों क्षेत्रों को प्रभावित किया। आधी रात को बारिश इतनी तेज हो गई कि शहर की सड़कों, चौराहों और मुख्य बाजार में जगह-जगह पानी भर गया। निचले इलाकों की स्थिति ज्यादा खराब रही। टिकटगंज, शहबाजपुर, पटियाली सराय, नई सराय, ब्रह्मपुर, जवाहरपुरी, आर्य समाज, छह सड़का और गांधी ग्राउंड पूरी तरह पानी में डूबे रहे। वहीं काली सड़क, पंजाबी चौक, मीरा जी चौकी, सोता और कबूलपुर जैसे ऊपरी इलाकों में जलभराव की समस्या तो नहीं हुई, लेकिन लोगों ने बारिश के कारण घरों में ही रहना बेहतर समझा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में बारिश से जनजीवन बेहाल... स्कूल-कॉलेज बंद; नदियां उफनाई, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

समदनगर में मकान की छत गिरी
इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम समदनगर में बारिश के दौरान हादसा हो गया। यहां अनुसूचित जाति के परिवार ने मेहनत-मजदूरी कर अपना मकान बनाया था। छत पर सीमेंट गार्डर पर पटिया डालकर उसके ऊपर पन्नी व मिट्टी की परत चढ़ाई गई थी। लगातार बारिश से सोमवार रात लगभग 9:30 बजे अचानक छत भरभराकर गिर गई। 

छत गिरने से मकान मालिक रघुवीर की पत्नी हरप्यारी (50 वर्ष), पुत्री रीता (20 वर्ष), पुत्र गुड्डू (22 वर्ष), पुत्र करण (8 वर्ष) और अर्जुन (6 वर्ष) मलबे में दब गए। हादसे में एक मवेशी भी दब गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदायन भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed