फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water supply remained disrupted on the seventh day as well, leakage found at one more place

Budaun News: सातवें दिन भी जलापूर्ति रही बाधित, एक जगह और रिसाव मिला

Wed, 26 Mar 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Water supply remained disrupted on the seventh day as well, leakage found at one more place
उझानी में लीकेज पाइप लाइन खोजते मजूदर। संवाद
उझानी। मुख्य बाजार में हलवाई चौक मोड़ के पास पेयजल की पाइप लाइन में रिसाव थमने का नाम नहीं ले रहा। मेन लाइन के टूटे पाइप बदलने के बाद मजदूरों ने जैसे ही पानी की आपूर्ति शुरू की, वैसे ही गड्ढे में दूसरी तरफ से पानी का रिसाव शुरू हो गया। अब दोनों स्थानों पर मिला रिसाव ठीक करने का काम शुरू किया गया है। इस कारण सातवें दिन भी गंजशहीदा, बाजारकलां और मुख्य बाजार के उपभोक्ताओं को पेयजल की किल्लत जूझना पड़ा।
विज्ञापन

पेयजल की पाइप लाइन में दो स्थानों पर नया रिसाव हलवाई चौक से पंखा रोड मोड़ की तरफ मिला है। बुधवार देर शाम मजदूरों ने हलवाई चौक मोड़ पर क्षतिग्रस्त पाइप तो बदल दिया, लेकिन गड्ढे में पानी का रिसाव बरकरार रहा। मजदूरों के अनुसार, पंखा रोड मोड़ वाले छोर की तरफ रिसाव नजर आया था। इसके बाद मजदूरों ने बुधवार सुबह दो गड्ढे खोदे तो फिर नया रिसाव मिला।
विज्ञापन

पाइप लाइन में दो तरफ से रिसाव ठीक करने में मजदूरों को एक दिन और लगेगा। पालिका के जलकल प्रभारी तौशीफ अहमद ने बताया कि पाइप लाइन में रिसाव की असल वजह टेलीफोन कंपनी की अंडरग्राउंड केबल है। मशीन के जरिये केबल डाले जाने के दौरान ही पाइप क्षतिग्रस्त हुए हैं। बृहस्पतिवार शाम तक हलवाई चौक के आसपास का रिसाव ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



खोदाई के दौरान मजदूर जख्मी
पेयजल की पाइप लाइन में रिसाव खोजने के दौरान ब्रजेश (30) के हाथ में दूसरे मजदूर का फावड़ा लग गया। घायल ब्रजेश की पास के निजी क्लीनिक पर महरम-पट्टी कराई गई। घायल ब्रजेश ने बताया कि गहराई बढ़ाने के लिए गड्ढे में एक से अधिक मजदूर काम नहीं कर सकते, लेकिन जल्दबाजी के कारण दूसरा मजदूर भी गड्ढे में काम कर रहा था, तभी उसका फावड़ा उसे लग गया।

किलाखेड़ा मोहल्ले में भी पेयजल का संकट
किलाखेड़ा मोहल्ले में भी पेयजल के पाइपों में दो-तीन स्थानों पर रिसाव की समस्या बताई गई है। मोहल्ले के लोगों में मुजाहिद रजा ने बताया कि रिसाव की वजह से अधिकतर घरों में पेयजल आपूर्ति प्रेशर से नहीं पहुंच पा रही।






दो साल बाद भी पेयजल नहीं मिला



फैजगंज बेहटा। विकास क्षेत्र आसफपुर के गांव दांवरी में दो साल पहले वाटर टैंक बनाया गया था। दो साल बाद भी गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल सका है। पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कें की अब तक ठेकेदार ने ठीक नहीं कराईं हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान जसवीर सिंह ने बताया कि पेयजल आपूर्ति और सड़कें मरम्मत कराने को कई बार सचिव ने ठेकेदार को रिमांइडर दिया है, लेकिन अनसुना कर दिया जाता है। संवाद

उझानी में लीकेज पाइप लाइन खोजते मजूदर। संवाद

उझानी में लीकेज पाइप लाइन खोजते मजूदर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed