{"_id":"5974e7b34f1c1b095d8b461a","slug":"water-level-starts-rising-in-ramganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा में बढ़ने लगा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा में बढ़ने लगा जलस्तर
बदायूं।
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Water level starts rising in Ramganga
- फोटो : Water level starts rising in Ramganga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौरा बैराज से गंगा में रविवार को 37194 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया। हालांकि, गंगा में अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। कुछ स्थानों पर जल स्तर कम होने से गंगा ने कटान तेज कर दिया है। इधर, रामगंगा का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। रामगंगा में कालागढ़ बांध से रविवार को 20 हजार क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया। बरेली में रामगंगा पर चल रहे बांध के निर्माण की वजह से रामगंगा की धारा में तब्दीली दिख रही है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते जिले की छोटी नदियों का भी जल स्तर बढ़ने लगा है।
सहसवान में गंगा-महाबा बांध पर गंगा की धारा टकरा रही है। गंगा का जल स्तर बढ़ने के बाद यहां महाबा नदी में भी उफान देखने को मिल रहा है। हालांकि, महाबा या गंगा अभी खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। नरौरा बांध से गंगा में लगातार वाटर डिस्चार्ज किया जा रहा है। कछला में गंगा का मीटर गेज रविवार को 162.30 रिकॉर्ड किया गया। मीटर गेज 163.50 से ऊपर पहुंचने पर गंगा रौद्र रूप अपना लेती हैं। बाढ़ खंड के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल बाढ़ जैसा कोई खतरा नहीं है। जलस्तर कम होने की वजह से गंगा ने कुछ स्थानों पर कटान तेज कर दिया है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार वर्मा के मुताबिक गंगा और रामगंगा की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इधर, नरौरा बैराज के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को गंगा में वाटर डिस्चार्ज में इजाफा हो सकता है। शनिवार को हरिद्वार से छोड़ा गया पानी सोमवार शाम तक नरौरा पहुंच जाएगा। नरौरा से कछला तक पानी पहुंचने में करीब 12 घंटे का वक्त लगता है।