{"_id":"66e617dcc150c51961010c64","slug":"water-increased-in-ramganga-flood-situation-in-nagaria-khanu-and-lalpur-khadar-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125867-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रामगंगा में बढ़ा पानी, नगरिया खनू व लालपुर खादर में बाढ़ के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रामगंगा में बढ़ा पानी, नगरिया खनू व लालपुर खादर में बाढ़ के हालात
Sun, 15 Sep 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
बदायूं/दातागंज। रामगंगा में तेजी से पानी बढ़ रहा हैं। इसका असर दातागंज क्षेत्र में देखने को मिला।
रामगंगा ने नगरिया खनू और लालपुर खादर के बीच बने पुल के प्लेटफार्म पर तेजी से कटान शुरू कर दिया है। अगर कटान जारी रहा, तो पुल का संपर्क मार्ग बाढ़ में बह सकता है। सड़क पर पानी आ जाने से आवागमन बाधित हो गया है। शनिवार को डीएम निधि श्रीवास्तव ने दातागंज में बाढ़ का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रामगंगा का जलस्तर 160.330 मीटर दर्ज किया गया है।
जिले में होकर निकल रही रामगंगा में पहाड़ों और मैदानों पर होने वाली बारिश का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
बैराजों से ज्यादा पानी छोड़े जाने से अब क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत दातागंज के नगरिया खनू और लालपुर खादर के बीच में देखने के लिए मिल रही है। रामगंगा ने यहां पर बने पुल की एक तरफ तेजी से कटान शुरू कर दिया है। वहीं दोपहर के समय डीएम निधि श्रीवास्तव ने प्रशासनिक और बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने दातागंज तहसील के नगरिया खनू पुल का निरीक्षण कर हाल ही में हुई वर्षा के कारण बड़े जलस्तर का आंकलन किया। उन्होंने कटान से बचाव के किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। गांव में स्वास्थ्य शिविर, पशुओं का टीकाकरण, खाद्यान्न की आपूर्ति, साफ-सफाई व छिड़काव आदि की व्यवस्थाएं समय से की जाएं। डीएम ने ग्रामीणों से वार्ताकार उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। उप जिलाधिकारी दातागंज को समय-समय पर गांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। राम गंगा का जलस्तर 160.330 मीटर दर्ज किया गया है। े