फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water from hand pump is not coming into soak pit, DPRO found flaws

Budaun News: सोकपिट में नहीं आ रहा हैंडपंप का पानी, डीपीआरओ को मिलीं खामियां

Mon, 09 Oct 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 09 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Water from hand pump is not coming into soak pit, DPRO found flaws
बदायूं /आसफपुर। गांव सीकरी, आसफपुर का डीपीआरओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को देखा। निरीक्षण के दौरान सोकपिट में हैंडपंप का पानी नहीं आ रहा था तथा इंटरलॉकिंग मार्ग की ईंट बालू डालकर बिछा दी गई थी। उन्होंने इस पर असंतोष व्यक्त किया। कहा कि इसमें सुधार करें अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने रविवार को ग्राम पंचायत आसफपुर का निरीक्षण किया। वहां पर प्रधान द्वारा 38 डस्टबिन बनाए गए थे, जिनकी गुणवत्ता अत्यंत खराब होने के साथ-साथ पूरी तरीके से अनुपयोगी मिले। गांव में नाली बेहद खराब थी। जल जमाव की स्थिति अत्यंत ही विकराल थी। गांव में नालियां बनाने का काम होना था, लेकिन डस्टबिन के अलावा कोई कार्य नहीं कराया गया था, जबकि सभी धनराशि पूरी निकाली ली गई। वहीं गांव सीकरी का भी हाल बेहाल था। यहां पर छह माह पहले सोकपिट बनाए गए थे। उनको इस प्रकार बनाया गया कि उसमें हैंडपंप का पानी ही नहीं जा रहा है। छह माह पहले बनी नालियां टूट रही थीं, साथ ही इंटरलॉकिंग मार्ग बनाने में मानक का उपयोग नहीं किया गया। यहां पर विकास कार्य के लिए 38 लाख रुपये आया था, जिसमें से 37 लाख निकाल लिया गया जबकि मात्र 22 लाख की ही पत्रावली सचिव दिखा पाए। यहां प्रधान, सचिव और कंसल्टिंग इंजीनियर द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया गया। उन्होंने काम में सुधार के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed