फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water "drinks" the roads, life in trouble

Budaun News: सड़कों को ''''पी'''' गया पानी, मुश्किल में जिंदगानी

Thu, 27 Jul 2023 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Water "drinks" the roads, life in trouble
ग्राम सकुर्रा बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया।
अधिकाशं संपर्क मार्ग हुए लापता, अब आवाजाही में ग्रामीण झेल रहे दिक्कत
विज्ञापन

बाढ़ के पानी के साथ बह गए कई संपर्क मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बाढ़ आने से पहले जिन संपर्क मार्गों से गांवों के लोग आते-जाते थे, बाढ़ आने के बाद वे दिखाई नहीं दे रहे हैं। कई जगहों पर लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। अब पानी कम होने पर सड़क की दुर्दशा सामने आ रही है। सहसवान, दातागंज में कई जगह संपर्क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
जिले में 28 जून को गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान (162 मीटर ) पर था। उसके बाद बैराजों से कम पानी पास हुआ तो जलस्तर कम हुआ। लेकिन, 11 जुलाई को गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया, जो आज तक कम नहीं हुआ। इसकी वजह से तहसील सहसवान के गांव सुखौरा, खागी नगला, भमरौलिया, वीर सहाय नगला, परशुराम नगला, धापड, टोटपुर करसरी बाढ़ की चपेट में आ गए। लोगों की आवाजाही के लिए प्रशासन को नाव की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन

यही हाल दातागंज तहसील के नगरिया खनू से लेकर लालपुर खादर, कदम नगला, रैपुरा, कमलू नगला, जसवंत नगला, प्रेमी नगला, जटा समेत अन्य गांव का भी है। हालांकि अब गांव और संपर्क मार्ग से बाढ़ का पानी कम होने लगा है लेकिन अब हालत और ज्यादा खराब हो रहे हैं। दरअसल, गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग कई जगहों से बाढ़ के पानी की वजह से ध्वस्त हो गए हैं। कुछ जगहों पर केवल पत्थर ही बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
ये हुआ सड़कों का हाल-
- दातागंज के लालपुर खादर से नगरिया जाने वाले मार्ग की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि यहां पर केवल बजरी और बड़े बड़े कंकड़ ही दिखाई दे रहे हैं। सहसवान के ग्राम सकुर्रा में बाढ़ के पानी से सड़क कट गई है तो इस पर बनी एक पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में ग्रामीण जैसे तैसे सड़क पर आ जा रहे हैं।

------------
320 लाेगों का किया उपचार
बदायूं। बाढ़ अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार ग्रामीणों से संपर्क करना शु़रू कर दिया है। विभाग के अनुसार, सदर तहसील के 15, सहसवान के सात, दातागंज के 17 गांव में 39 टीम लगाई गई है। इसमें 125 कर्मचारी तैनात है। बुधवार को इनके द्वारा 320 लोगों का उपचार किया गया, साथ ही 2500 क्लोरीन गोलियां,118 ओआरएस के पैकेट भी बांटे। संवाद
------------------
बुधवार को बैराजों से पास हुआ पानी
-नरौरा से 118577 क्यूसेक

-बिजनौर से 115142 क्यूसेक

-हरिद्वार से 97238 क्यूसेक



---------------



गंगा नदी
खतरे का निशान 162 मीटरगेज

मौजूद जलस्तर 162.57 मीटर गेज

ग्राम सकुर्रा बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया।

ग्राम सकुर्रा बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया।

ग्राम सकुर्रा बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया।

ग्राम सकुर्रा बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed