फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water did not reach every house, roads were ruined

Budaun News: हर घर पानी तो पहुंचा नहीं, सड़कें हो गईं बर्बाद

Mon, 01 Apr 2024 07:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Water did not reach every house, roads were ruined
बदायूं/ रेहड़िया। हर घर नल योजना के तहत शुद्ध पेयजल दिलाने के नाम पर गांवों में सड़कें खोद दी गईं। साल भर हो गया सड़क नहीं बनाई गई। वहीं पानी भी घरों तक नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने अफसरों से गुहार लगाई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। थकहार कर ग्रामीणों ने कुछ जगहों पर खुद ही फावड़े चलाकर स़ड़कों को आवाजाही के लायक बना दिया।
विज्ञापन

जिले में लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके, इसके लिए शासन द्वारा हर घर नल से जल योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने हैं। इसके लिए जिले के 1444 राजस्व गावों में से 857 गांव में काम किया जा रहा है। यहां पर काम कि जाने के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में पीएनसी को नामित किया गया है। इसके द्वारा शुरुआत में काम में तेजी दिखाते हुए पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदना शु़रू कर दिया। अधिकांश गांवों में सड़कों की खुदाई कर वहां पर पानी की पाइप लाइन डाल दी गई। ऊपर से मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। रेहड़िया गांव में एक साल बाद भी पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। साथ ही सड़कें भी वैसी की वैसी पड़ीँ हैँ। यही हाल सहावरखेड़ा का है। यहां भी पानी सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। खस्ताहाल सड़कों की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां तक की कई बार लाेग गिरकर घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


--------
फैक्ट फाइल

-कार्यदायी संस्था-पीएनसी
-857 गांवों में होना है काम

-4.19 लाख घरों में होना है पानी कनेक्शन
-5.20 लाख घरों में हुआ है पानी कनेक्शन

-857 ओवरहेड टैंक का होना है निर्माण
-857 बनने हैं पंप हाउस

-----------
गांव में करीब एक साल पहले सड़कों को खोद दिया गया। तब से अब तक सड़कें वैसी की वैसी पड़ी हैं। जनता की सहूलियत को ध्यान रखते हुए ज्यादा खराब रास्तों को कुछ सही कराया।-ज्वाला प्रसाद,प्रधान, रेहड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
-अधिकारियों को खोदी गई स़ड़कों के निर्माण के लिए एक समय सीमा तय करनी चाहिए। जिससे जनता को ज्यादा परेशानी न हो, क्योंकि सड़क की वजह से लोगाें बहुत ज्यादा दिक्कत होती है।-अंशु देवी, प्रधान सहावर खेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed