फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Water cooler worth Rs 34 lakh has no electricity connection, is not working for three years

Budaun News: 34 लाख के वाटर कूलर में बिजली कनेक्शन नहीं, तीन साल से ठप

Wed, 16 Apr 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Water cooler worth Rs 34 lakh has no electricity connection, is not working for three years
वजीरगंज के वार्ड नंबर 05 में खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद
बदायूं। वजीरगंज में तीन साल पहले 34 लाख रुपये से लगवाए गए वाटर कूलर में बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया। शुरुआत से संचालन न होने पर यह कबाड़ हो गए हैं। इससे लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को पड़ताल की तो लोग पानी के संकट से जूझते मिले।
विज्ञापन


इस बार अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। सूरज ने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में लोगों की हलक सूख रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से की गई सार्वजनिक जगहों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है। वजीरगंज नगर पंचायत की ओर से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 34 लाख रुपये की लागत से 20 वाटर कूलर लगवाए थे, लेकिन किसी भी वाटर कूलर में बिजली कनेक्शन नहीं कराया गया है। कुछ दिनों तक कटिया डालकर चोरी की बिजली से चलाए गए। सही तरीके से बिजली की फिटिंग नहीं कराई गई। इसके चलते मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने सभी वाटर कूलर के अवैध कनेक्शन एक साल पहले ही काट दिए थे। उसके बाद से सभी वाटर कूलर बंद हैं। देखरेख न होने से अधिकतर वाटर कूलर कबाड़ हो चुके हैं। उनका आधा समान गायब हो गया है।
विज्ञापन

मोटर हो गई चोरी


- वार्ड पांच में लगा वाटर कूलर दो साल से बंद है। वार्ड आठ में लगा वाटर कूलर तीन साल से बंद है। मोटर तक कोई निकाल ले गया। वार्ड दो गौटिया में लगा वाटर कूलर दो साल से बंद है। इसी तरह वार्ड 11, वार्ड 12 में कब्रिस्तान के पास, सांई मंदिर के पास, हतरा रोड, होली चौक, बिल्सी रोड के वाटर कूलर कबाड़ हो गए हैं। यहां आने जाने को शीतल जल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मेले में नहीं शीतल जल
मंगला माता मंदिर पर इस समय 25 दिवसीय मेला चल रहा है। जिले के अलावा अन्य जनपदों से भी श्रद्धालु दरबार में मत्था टेकने आ रहे हैं। यहां लगे वाटर कूलर में बिजली कनेक्शन न होने से गर्म पानी निकल रहा है। नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को गर्म पानी पीना पड़ रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
कोट

जो वाटर कूलर सही होने की स्थिति में है, उसे ठीक कराएंगे। वाटर कूलर में बिजली कनेक्शन नहीं है, यह मेरे संज्ञान में नहीं है। मेरे आने से पहले यह वाटर कूलर लगाए गए थे। - अखिलेश दीक्षित, अधिशासी अधिकारी वजीरगंज


थाने में लगा वॉटर कूलर गायब

फैजगंज बेहटा। चार वर्ष पूर्व लगे वाटर-कूलर दो साल से बंद हैं। गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। कस्बे के वार्ड 11 में एक दर्जन वाटर-कूलर लगवाए गये थे, सभी खराब हैं। कई वाटर-कूलर के पुर्जे लापता हैं तो थाने के पास लगा वाटर-कूलर ही गायब है। चेयरमैन इसरार खां ने बताया कि बजट मिलने पर सभी वाटर कूलर ठीक कराए जाएंगे।

वजीरगंज के वार्ड नंबर 05 में खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद

वजीरगंज के वार्ड नंबर 05 में खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद

वजीरगंज के वार्ड नंबर 05 में खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद

वजीरगंज के वार्ड नंबर 05 में खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद

वजीरगंज के वार्ड नंबर 05 में खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद

वजीरगंज के वार्ड नंबर 05 में खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed