{"_id":"5833045a4f1c1bbf04b3a44f","slug":"warrnty-reported-on-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी ने दर्ज करा दी अधिवक्ता पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारंटी ने दर्ज करा दी अधिवक्ता पर रिपोर्ट
ब्यूरो/बदायूं
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाने में पहुंचे एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार न करके उसकी ओर से अधिवक्ता के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कर ली। अधिवक्ता ने मामले की शिकायत एसएसपी को शिकायती पत्र देकर की है और अपनी जान को खतरा बताया। साथ ही वारंटी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी के निवासी अधिवक्ता महिपाल सिंह ने एसएसपी को बताया कि उनका मुकदमा धर्मवीर नाम के व्यक्ति के साथ चल रहा है। धर्मवीर के खिलाफ सीजेएम कोर्ट से 27 अक्तूबर को हत्या का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। उल्टा, अधिवक्ता महिपाल सिंह के खिलाफ मारपीट की एनसीआर इसी थाने में धर्मवीर की ओर से दर्ज कर ली। पुलिस ने वारंटी को थाने में जाने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया। सिंह ने कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। इसलिए मामले में वारंटी को तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। यहां बता दें कि अधिवक्ता महिपाल सिंह के खिलाफ धर्मवीर ने हत्या का मुकदमा पूर्व में दर्ज कराया था।