फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ward said the mass resignation of members warning

वार्ड मेंबर्स ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Mon, 03 Oct 2016 11:39 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ward said the mass resignation of members warning
वार्ड मेंबर्स ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक का किया बहिष्कार  
चेयरपर्सन फात्मा रजा पर तानाशाही करने का आरोप  
एडीएम (प्रशासन) को ज्ञापन देकर रखी अपनी मांगे 

 सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त कराने और अन्य बिंदुओं को लेकर सोमवार को होने वाली नगर पालिका बोर्ड बैठक का अधिकतर वार्ड मेंबर्स ने बहिष्कार कर दिया। वार्ड मेंबर्स ने चेयरपर्सन फात्मा रजा पर तानाशाही करके विकास कार्य न कराने का आरोप लगाते सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी दी। साथ ही एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर शहर में सफाई व्यवस्था प्रभारी ईओ से कराने की मांग की। 
सोमवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक शुरू हुई तो वहां पर महज पांच-छह वार्ड मेंबर ही मौजूद थे, जबकि पालिका परिषद के अंतर्गत 29 वार्ड आते हैं। पालिका की चेयरपर्सन फात्मा रजा और प्रभारी ईओ सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव बाकी के वार्ड मेंबरों के इंतजार में बैठे रहे। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई। पालिका कर्मचारी अपने कार्यों में लग गए। बैठक स्थगित होने की चर्चा पालिका में दिन भर होती रही। 
विज्ञापन

उधर, करीब 20 वार्ड मेंबर्स ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर चेयरपर्सन पर तानाशाही करने का आरोप लगाया, जिससे शहर के विकास कार्य बाधित होने की बात भी कही गई। कहा कि, बैठक का एजेंडा दो अक्तूबर की शाम को उन लोगों को दिया गया और वार्ड मेंबरों को विश्वास में नहीं लिया गया। साथ ही उन लोगों के वार्डों में खास विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। इस दौरान फिरोज खां, शमशाद, शहराब, नरेंद्र सिंह, राधा दिवाकर, मेहनिगार, मंजरी वैश्य, मीना शर्मा, मोहम्मद जुबैर, उस्मान हारून, पूनम, आसमा बी, पूरन राठौर, आशोक गुप्ता, शारदा यादव, असलम, अबु बक्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से पालिका की बोर्ड बैठक बुलाई गई थी, जिससे त्योहारों के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जा सके। वार्ड मेंबर्स को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बोर्ड बैठक में आकर सफाई कार्य को गति देनी चाहिए थी। 

-फात्मा रजा, चेयरपर्सन, नगर पालिका परिषद बदायूं 
------
नगर पालिका बोर्ड बैठक वार्ड मेंबर्स के न आने की वजह से पूरी नहीं हो सकी। चंद वार्ड मेंबर्स को छोड़कर अन्य वार्ड मेंबर बैठक में नहीं पहुंचे। इससे मजबूरी में बैठक को स्थगित करना पड़ा। 
-श्रीराम यादव, सिटी मजिस्ट्रेट, प्रभारी ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed