{"_id":"67697201a7b35466cc01e529","slug":"wall-collapsed-due-to-monkeys-jumping-on-it-three-year-old-child-died-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बंदरों के कूदने से कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर तीन साल के बच्चे की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बंदरों के कूदने से कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर तीन साल के बच्चे की मौत, महिला घायल
Mon, 23 Dec 2024 07:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Dec 2024 07:55 PM IST
सार
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव मझिया में बंदरों की वजह से रविवार को हादसा हो गया। बंदरों के कूदने से कच्ची दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबकर तीन साल के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मलबा हटाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव मझिया में बंदरों की उछलकूद से कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इससे दीवार के पास बैठे तीन साल के मासूम की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
गांव मझिया में लालमन और जमुना प्रसाद के मकान बराबर-बराबर में हैं। दोनों घरों के आंगन के बीच में एक कच्ची दीवार थी। रविवार को सुबह लालमन का तीन वर्षीय बेटा अभियास कच्ची दीवार के बराबर में बैठा हुआ था। वहीं दूसरे घर में जमुना प्रसाद की पत्नी मीना (45) दीवार के पास में बैठकर बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान बंदरों का झुंड आया और छत पर लड़ने लगा।
विज्ञापन
कुछ देर में बंदर कच्ची दीवार पर आ गए और इधर-उधर छलांगें मारने लगे। इससे दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में तीन वर्षीय मासूम अभियास और महिला मीना दब गई। यह देख परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का उपचार चल रहा है। परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए मासूम का शव घर ले गए। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।