फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Votes were cast at four places for the post of Pradhan and at one place for the post of Kshetra Panchayat member

Budaun News: प्रधान पद के लिए चार और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एक स्थान पर पड़े वोट

Wed, 07 Aug 2024 03:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Votes were cast at four places for the post of Pradhan and at one place for the post of Kshetra Panchayat member
ब्लॉक सलारपुर की ग्राम पंचायत भिंदुलिया प्लासी में मतदान करने पहुंचे मतदाता के स्याही लगता कर्म
बदायूं। जिले में राजनीतिक गहमागहमी के बीच प्रधान पद के लिए चार और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एक स्थान पर मतदान मंगलवार को हुआ। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मतदान केंद्रों पर स्टेटिक और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनात रहे। मतदान शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में प्रधान पद के चार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 72 पद रिक्त चल रहे हैं। इन सीटों पर उपचुनाव कराया गया। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए अधिकतर सीटों पर एकल उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए। वहीं प्रधान पद के चार और क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक सीट पर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन

इसमें ब्लॉक सलारपुर के भिंदुलिया प्लासी में 1732 मतदाताओं में से 1212, ब्लॉक वजीरगंज के तालिबनगर में 1151 में से 662, ब्लाॅक जगत के रिजोली में 671 में से 570 और इस्लामनगर के अल्लीपुर चाचीपुर में 737 में से 559 ने प्रधान पद के लिए मतदान किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य बैरमई बुजुर्ग प्रथम पर 1686 मतदाता में 718 ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) डॉ. प्रमेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मतदान के बाद में सभी पेटी को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर सुरक्षित पुलिस और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवा दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि उप चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है। अब मतगणना का काम आठ अगस्त को किया जाएगा।



तेरह उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में कैद
इस्लामनगर विकास खंड ग्राम पंचायत अल्लीपुर चाचीपुर में कमलेश, पूरनलाल, मुनेंद्र पाल मैदान में रहे। जगत की ग्राम पंचायत रिजौली में नेत्रपाल, पप्पू, माया के बीच मुकाबला रहा। वजीरगंज की ग्राम पंचायत तालिबनगर में धनवती, रूप सिंह, रामदास व सालारपुर की ग्राम पंचायत भिंदुलिया प्लासी में मेवाराम और रेशमा मैदान के लिए मतदान हुआ। ब्लॉक अंबियापुर में बैरमई बुजुर्ग प्रथम में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दीपक और प्यारेलाल मैदान में रहे। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 70 पद के लिए निर्विरोध चुनाव हुए। एक पद के लिए पर्चा खारिज हो गया। एक पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ इसलिए दो पद खाली रह गए।

ब्लॉक सलारपुर की ग्राम पंचायत भिंदुलिया प्लासी में मतदान करने पहुंचे मतदाता के स्याही लगता कर्म

ब्लॉक सलारपुर की ग्राम पंचायत भिंदुलिया प्लासी में मतदान करने पहुंचे मतदाता के स्याही लगता कर्म

ब्लॉक सलारपुर की ग्राम पंचायत भिंदुलिया प्लासी में मतदान करने पहुंचे मतदाता के स्याही लगता कर्म

ब्लॉक सलारपुर की ग्राम पंचायत भिंदुलिया प्लासी में मतदान करने पहुंचे मतदाता के स्याही लगता कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed