{"_id":"588259994f1c1bb176efdf9f","slug":"voters-aware","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को किया जागरूक
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को किया जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रैली में नारे लगाकर समझाया मतदान का महत्व
रंगोली, मेहंदी, भाषण समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं
विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर से लेकर देहात क्षेत्रों के मतदाताओं को जागरूक किया गया। रैली में प्रेरणादायक नारे, स्लोगन लिखकर मतदान का महत्व समझाया गया। हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में आकाश यादव ने प्रथम स्थान पाया। इसमें एनसीसी के 50 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। एएनओ विजय कुमार गौतम और प्रधानाचार्य डॉ. योगेश्वर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रत्येक कैडेट का दायित्व है कि वह अपने परिवार, गांव और समाज के लोगों को प्रेरित करें। जीजेएस आईटीआई और ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। शुभारंभ डीएम पवन कुमार ने किया। एसएसपी महेंद्र यादव, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक मोती लाल, निदेशिका पूनम भारती, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, ग्रीश बाबू, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे। गिंदो देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आई विल वोट के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एनएसएस छात्राओं ने हस्ताक्षर व संकल्प से जागरूकता दिखाई। प्राचार्या डॉ. गार्गी बुलबुल ने बताया कि हमें वोट डालना व अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करने का दायित्व निभाना चाहिए। डॉ. उमा सिंह गौर ने छात्राओं को संकल्प दिलाया। डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. निशि अवस्थी, डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. सरला, डॉ. मुक्ता सक्सेना आदि मौजूद रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्लोगन, राइटिंग, वॉल राइटिंग, पोस्टर, निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जीआईसी के प्रिंसिपल रणवीर सिंह, अल्पना कुमार समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
----
दहगवां। मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई रैली को तहसीलदार अहिवरन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव दांदरा के पुरुषोत्तम लाल डिग्री कॉलेज व दीपू इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुलंद आवाज में नारे लगाए। कहा कि मतदान राष्ट्र के निर्माण की नींव है अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इस मौके पर कानूनगो थान सिंह यादव, लेखपाल गोवर्धन सिंह, पुरुषोत्तम लाल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भुवनेश वार्ष्णेय, महेंद्र प्रसाद यादव, रामवीर सिंह, प्रवक्ता मनोरमा देवी, अजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश शर्मा नंद किशोर यादव, आमिर सईद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------
बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कस्बा मुड़िया धुरेकी में ‘मेरा वोट- मेरी शक्ति’ विषय पर नुक्कड नाटक, गीत, कविताएं, वाद विवाद व भाषणों के जरिए ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। एसडीएम आरडी राम ने बच्चों के प्रयास को सराहा।
एसडीएम रामदत्त राम ने कहा कि सभी का कर्तव्य है कि एक दूसरे को वोट की अहमियत समझाने में मदद करें। इस मौके पर तहसीलदार संजय कुमार, यशपाल सिंह परमार, अखिलेश वार्ष्णेय, ललिता बत्रा, कार्तिक वार्ष्णेय, प्रशांत शर्मा, देवांग शर्मा, अंशिका, लक्ष्मी, खुशी सक्सेना, निधि, शुभांग आदि मौजूद रहे।