{"_id":"fe2453fae842ebb10bb3ffd55515537f","slug":"voterlist-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूचियों में गड़बड़ी नहीं थम रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूचियों में गड़बड़ी नहीं थम रही
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Fri, 21 Aug 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में गांव इब्राहीमपुर के ग्रामीणों का कहना है कि गांव की वोटर लिस्ट में करीब 60 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं करीब 80 से अधिक ग्रामीण पिछले लंबे समय से वोटर लिस्ट से वंचित चल रहे थे। सर्वे के दौरान बीएलओ द्वारा करीब 60 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने और करीब 80 नाम बढ़ाए जाने की लिस्ट दी थी, लेकिन उसके बावजूद भी जो नई वोटर लिस्ट प्रकाशित होकर आई है उसमें पिछले नामों के अलावा कोई नाम बढ़ाया नहीं गया है। पिछली विधानसभा की वोटरलिस्ट में 885 वोटों की संख्या है जबकि नई वोटरलिस्ट में वोट की संख्या 783 होकर आई है।
ग्रामीणों ने बीएलओ द्वारा दी गई लिस्ट के मुताबिक नई वोटर लिस्ट प्रकाशित कराने की मांग की है, ताकि सही लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें।
सुराही में बना दिए अवैध वोट
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सुराही के ग्रामीणों का कहना है कि बीएलओ ने गांव के कुछ दबंगों के कहने पर गांव में दर्जनों वोट अवैध रुप से बना डाले हैं, जिसकी शिकायत एसडीएम से की गई। गांव सुराही निवासी श्रीनिवास पुत्र बहोरी लाल ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहता कि गांव पर तैनात बीएलओ ने कुछ दबंग लोगों के प्रभाव में आकर 20 वोट घूमंतू (नट) परिवार एवं 10 वोट नाबालिगों के बना दिए हैं। जबकि गांव के कुछ वैध वोटरों नाम सूची से काट दिया है। आरोप यह भी है कि ये कार्य ग्राम पंचायत चुनाव के प्रभावित करने के लिए किया गया है। उन्होंने जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग एसडीएम से की है।