फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Voter slips, false identity cards will be able to vote on

वोटर स्लिप, पहचान पत्र में त्रुटी पर भी कर सकेंगे मतदान

Tue, 14 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।  Updated Tue, 14 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Voter slips, false identity cards will be able to vote on
election, amarujala - फोटो : demopic
मतदान केंद्र पर स्लिप में सुधार करेगी संबंधित बीएलओ
विज्ञापन

जिन लोगों के पहचान पत्रों में त्रुटि ठीक नहीं हो सकी और घर पर पहुंची मतदाता स्लिप में नाम गलत है तो चिंता की कोई बात नहीं। मतदाता स्लिप और पहचान पत्र को लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे। यहां बीएलओ को अपना सही नाम और पता बताएं। बीएलओ वोटर लिस्ट में चेक करेगा। इसके बाद आप मतदान कर सकेंगे।

चुनाव आयोग की तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में सैकड़ों ऐसे वोटर हैं, जिनके पहचान पत्रों में त्रुटि ठीक नहीं हो सकी। पिछले दिनों प्रशासन ने ऐसे वोटरों से फार्म 8 भरवाया था। इसके बावजूद तमाम मतदाताओं के पहचान पत्र ठीक नहीं हो सके। इसकी एक वजह आयोग के साफ्टवेयर का बंद हो जाना है। कई बार ऐसे वोटरों ने अधिकारियों से पहचान पत्र में त्रुटि ठीक कराने की मांग की लेकिन संशोधन नहीं हो सका। जिले की छह विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होना है। ऐसे में मतदाताओं को चिंता सता रही कि कि आखिर त्रुटि युक्त पहचान पत्र से वह कैसे मतदान करेंगे। तहसीलदार आरपी चौधरी ने बताया कि मतदाता पर्ची या पहचान पत्र को लेकर बूथ पर पहुंचे। यहां बीएलओ को दिखाते हुए सही नाम व पता बताएं। इसके बाद बीएलओ वोटर लिस्ट में नाम व पता देखेंगे और पर्ची पर नाम ठीक करने के बाद मतदाता को मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed