फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vote as per our instructions, beaten up if refused

Budaun News: वोट हमारे कहने से देना, मना करने पर पीटा

Sun, 24 Aug 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vote as per our instructions, beaten up if refused
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दबरई निवासी प्रेमचंद ने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 अगस्त की रात 8:45 बजे गांव में ही झोलाछाप की दुकान पर दवा लेने गया था। दुकान पर गांव के लोधे राजपूत जाति के लोग बैठकर शराब पी रहे थे। उन लोगों ने उसको रोक लिया और कहा कि हमारे कहने पर ही प्रधानी का चुनाव लड़ाना है। जहां हम कहेंगे वहीं वोट करना। उसने कहा कि वोट देने का अधिकार स्वतंत्र होता है। इसी बात पर सभी ने जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट की। वह जान बचाकर अपने घर की ओर भागा तो वह लोग लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए। ईंट-पत्थर घर में फेंकने लगे। मारपीट में कई लोगों को चोट आई। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी को भी शिकायती पत्र दिया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed