फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Votable absent from sites Officers found Pdabhihit

मतदेय स्थलों से गैरहाजिर  मिले पदाभिहीत अधिकारी

Sun, 18 Sep 2016 11:58 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Votable absent from sites Officers found Pdabhihit
मतदेय स्थलों से गैरहाजिर  मिले पदाभिहीत अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
डीएम, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसडीएम ने किया निरीक्षण 
विज्ञापन

डीएम ने महिला और नवमतदाताओं पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश 

 निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। पहले दिन डीएम पवन कुमार ने शहर के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। वहीं, अन्य अधिकारियों को निरीक्षण में तमाम केंद्रों पर अधिकारी गैरहाजिर मिले। उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 
डीएम को गिंदो देवी महिला महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर नियुक्त राकेश कुमार ने फार्म वितरण के संबंध में बताया कि नए और पुराने मतदाता फार्म ले जा चुके हैं। अन्य व्यवस्थाएं चाक चौबंद पाई गईं। केदारनाथ कन्या इंटर कालेज में पदाभिहीत अधिकारी अमलेश गुप्ता ने बताया कि फार्म वितरण का सिलसिला जारी है और लोग उपलब्ध वोटर लिस्ट का अवलोकन करने आ रहे हैं। डीएम ने कहा कि महिला और नए मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति पंजीकरण से वंचित न रहे। एडीएम वित्त एवं राजस्व और नगर मजिस्ट्रेट को मतदान केेंद्रों पर विभिन्न प्रकार के फार्म की कमी न होने पाए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हवलदार यादव, नगर मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव, एसडीएम सदर जंग बहादुर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

उधर, डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व और नगर मजिस्ट्रेट तथा उप जिलाधिकारी सदर ने मतदान केंद्र नवयुवक इंटर कालेज का निरीक्षण किया तो वहां केवल प्रेरक मौजूद मिले, पदाभिहीत अधिकारी नदारद थे। सालारपुर स्थित मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय तथा आलमपुर, पड़ौलिया और नकबिया गल्र्स इंटर कालेज में भी पदाभिहीत अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा आरिफपुर नवादा के मतदान केंद्र इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर लें जरूरी जानकारी 
बदायूं। डीएम पवन कुमार के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए जिला मुख्यालय तथा तहसील कार्यालयों एवं मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय में 05832-266505, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी 9454418036, तहसील सदर में 05832-220114, 9454415842, तहसील सहसवान 05833-25403, 9454418544, तहसील बिसौली 05834-243041, 9454415846, तहसील बिल्सी 05833-251037, 9454415845 तथा तहसील दातागंज में05831-270045, 6454415847 पर पुनरीक्षण से संबंधित जरूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed