कादरचौक। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में कस्बा के ब्लाक परिसर से स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। इसमें क्षेत्र से आए स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में दंड के साथ प्रतिभाग किया।
इससे पूर्व मुख्य शिक्षक शिवम ने शाखा लगवाकर गणगीत कराया। स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कर पथ संचलन कराया। पथ संचलन ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार समेत नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ ब्लॉक परिसर पर ही संपन्न हुआ। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। बाद में बैठक में मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाह जगजीवन राम व जिला प्रचारक भरत ने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति है। संघ की शाखाएं अनुशासन, एकता व राष्ट्रभक्ति का संस्कार देती है। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, खंड संघ चालक दुर्गेश द्विवेदी, खंड कार्हवाह संतोष सहित सैकडों स्वयं सेवक शामिल रहे।