फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Virus alert, instructions to keep an eye on patients

Budaun News: वायरस का अलर्ट, मरीजों पर नजर रखने के निर्देश

Tue, 07 Jan 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Virus alert, instructions to keep an eye on patients
बदायूं। सरकार ने चीन में फैल रहे एचएमपीवी वायरस से निपटने के लिए कमर कस ली है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र के निर्देशों के बाद जिले को कोविड-19 जैसी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चीन में एचएमपीवी तेजी से फैल रहा है। भारत में भी इसके दो नए मामले सामने आए हैं। जिले में भी स्वास्थ्य विभाग इस वायरस को लेकर सतर्क हो गया है। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चीन में तेजी से फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस के संक्रमण के लक्षण भी कोविड-19 के जैसे ही हैं। भारत के बेंगलुरु में सोमवार को दो मामलों की अधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई है, जबकि इससे पहले सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वायरस के बारे में बता दिया था। अधिकारियों को वायरस की प्रकृति, जांच, बचाव की जानकारी भी दी गई थी। हालांकि बदायूं में अभी इस वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। मगर स्वास्थ्य विभाग सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह सावधानी बरतें
- हाथ धोए बिना मुंह और नाक को छूने से बचें।
- संक्रमण में आए लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रखें।
- सार्वजनिक स्थानों पर जाते वक्त मास्क लगाकर निकलें।
- इस वायरस से बचने के लिए समय-समय पर हाथ धोएं।
- अगर आपके पास कोई छींक रहा है तो अपना मुंह ढककर रखें।


एचएमपीवी वायरस को लेकर तैयारियां शुरू करा दी गईं हैं। वायरस को लेकर मन में किसी प्रकार की दहशत न रखें। सावधानी मात्र से ही वायरस से बचाव किया जा सकता है। घरों से बाहर निकले तो मास्क लगाकर ही निकलें। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed