फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   virodh jataya

मनरेगा इंजीनियरों ने सीडीओ को दिया ज्ञापन

Tue, 13 Jan 2015 08:51 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 13 Jan 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
virodh jataya
मनरेगा तकनीकी सहायक/ अवर अभियंता वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सीडीओ
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह कुशवाहा को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने तकनीकी सहायकों का लंबित मानदेय दिए जाने की मांग दोहराई।
ज्ञापन में कहा कि जिले के सभी विकास खंडों में तैनात तकनीकी सहायकों का 29 माह से मानदेय लंबित है। मानदेय भुगतान न होने के कारण तकनीकी  सहायकों को भारी आर्थिक कष्ट उठाने पड़ रहे हैं। उनके परिवार भुखमरी के  कगार पर हैं। मनरेगा में उनके द्वारा काम किए जाने के कारण उनका मानदेय पर हक बनता है। आजीविका चलाने के लिए ही उन्होंने मनरेगा में काम किया हैं। काम के बदले पारिश्रमिक रूप में उनको जो मानदेय निर्धारित किया गया है। वह मानदेय हासिल न होने पर वह अपने परिवार का आर्थिक भार वहन कैसे कर पाएंगे।
तकनीकी सहायकों द्वारा कहा गया है कि बकाया भुगतान के लिए कई बार अनुरोध किया गया है। इसके बाद भी भुगतान नहीं हो पाया है। तकनीकी सहायकों ने कहा कि 17 जनवरी तक उनका भुगतान किया जाए। ज्ञापन देने वालों में हुकुम सिंह, संजीव शर्मा, प्रशांत शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रामौतार गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed