फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Virajenge Raghurai... happiness spread everywhere

Budaun News: विराजेंगे रघुराई...चहुंओर खुशी छाई

Sun, 21 Jan 2024 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Virajenge Raghurai... happiness spread everywhere
ज्योतिषाचार्य पं. राजेश कुमार शर्मा
शहर भी बना अयोध्या धाम, घरों में फहराया भगवा, मंदिरों मे गूंजती रही रामधुन
विज्ञापन


शहर का हर मंदिर और चौराहा रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया, दिवाली जैसा उल्लास
सौरभ सक्सेना

बदायूं। अलौकिक छटा...अद्भुत वातावरण...दिव्य अनुभूति। पूरा शहर ऐसे सज गया मानो दिवाली मनाई जा रही हो। श्रीराम के स्वागत में शहर ऐसा सजा कि हर घर मंदिर बन गया। हर जुबां से बस राम ही राम सुनाई दे रहा था। मंदिरों, घरों और सड़क पर वाहनों में रामभक्ति के गीतों ने वातावरण को राममय बना दिया।
रघुराई भले ही अवध में विराजेंगे लेकिन उनके आने की खुशी में शहर का हर घर भी रविवार को अयोध्या धाम बन गया। हर रास्ता, हर चौराहा भगवा फहरते हुए राममय हो गया तो लोगों में भी उल्लास छाया रहा। जैसे-जैसे शाम का धुंधलका छाया वैसे-वैसे शहर में रंगबिरंगी झालरों से अलौकिक छटा बिखरती दिखाई देने लगी।
विज्ञापन


सोमवार को जब अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा होगी तो रामभक्त यहां भी इसे उत्सव की तरह मनाएंगे। इसके लिए वे दिनभर न केवल खुद जुटे दिखाई दिए बल्कि लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दीये और ध्वज पताकाएं भी बांटते नजर आए। 84 घंटा हनुमान मंदिर सराफा बाजार की ओर से रामभक्तों ने मढ़ई चौक, हलवाई चौक, शास्त्री चौक, सराफा बाजार एवं टिकट गंज में भगवान श्री राम की ध्वज पताका एवं दीपोत्सव मनाने के लिए दीपों का वितरण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-

84 घंटा मंदिर में होगा मुख्य आयोजन
सोमवार को 84 घंटा मंदिर में स्थित भगवान श्री राम की प्रतिमा का दिव्य शृंगार किया जाएगा। अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण मंदिर के बाहर दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। दोपहर दो बजे से श्री सुंदरकांड का पाठ होगा तो शाम को छह बजे महाआरती होगी। शाम सात बजे मंदिर प्रांगण एवं नगर के प्रतिष्ठानों व घरों में दीपमालिका सजाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद आतिशबाजी की जाएगी। मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा, संजय राणा, अरविंद गुप्ता, प्रदीप पटवा, रामगोपाल देवल, विपिन रस्तोगी, रजत कश्यप, हरि मराठा, संग्राम मराठा, अतुल अलंकार, अशोक पटवा एवं राजकुमार सिंह सेंगर इसकी व्यवस्थाओं में रविवार दिन भर जुटे रहे। -

--

एक चौराहे की सजावट पर खर्च हुए 50 हजार

प्रभु राम के स्वागत में शहर का हर व्यक्ति उत्साहित दिखा तो खर्च करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। सजावट के लिए फूलों समेत रंग-बिरंगी इलेक्ट्रानिक झालरों, आतिशबाजी और प्रसाद वितरण के लिए लोगों ने जमकर दान दिया। शहर के बड़ा बाजार, सराफा बाजार समेत हलवाई चौक, परशुराम चौक पर व्यापारियों ने चंदा करके चौराहों और बाजारों को इतना सजाया कि रात होते ही पूरा शहर जगमग कर उठा। सुभाष चौक पर भी भव्य सजावट की गई। यहां पर करीब 50 हजार रुपये खर्च किया गया तो अन्य चौराहों पर भी 40 से 50 हजार का व्यय किया गया।

-
बोले रामभक्त
यह राम मंदिर का निर्माण मात्र नही, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मंदिर है। यह उन साधु संतों, सनातनियों और कारसेवकों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। - सुनील राठौर, निवर्तमान मठ मंदिर प्रमुख, बरेली विभाग, विहिप

-
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में पूरा बदायूं अयोध्या धाम बन गया है और हमें खुशी है कि हमको इस पावन अवसर को देखने का सौभाग्य मिल रहा है।- राजकुमार सिंह सेंगर, नगर प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
-

आज सैकड़ों सालों बाद ये मौका आया है, जब पूरे विश्व का हिंदू खुशी मना रहा है। हम सब इस पर्व को दीपावली की तरह मनाएं एवं दूसरों को भी इस पर्व को भव्य तरीके से मनाने के लिए प्रेरित करें । - नीरज रस्तोगी, जिलाध्यक्ष, विहिप

-
भव्य श्री राम मंदिर बनने के उपलक्ष को दीपावली की पर्व की तरह हम लोग मनाएंगे। अपने क्षेत्र में जो भी मंदिर हों उन्हें भव्य तरीके से सजाकर सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा व राम स्तुति करें। - उज्ज्वल गुप्ता, जिला मंत्री- विहिप
-
22 जनवरी ही क्यों?
ज्योतिषाचार्य पं. राजेश कुमार शर्मा बताते हैं कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का योग का पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी विक्रम संवत 2080 यानी कि सोमवार 22 जनवरी को है। यह मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर बजकर 29 मिनट आठ सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा। चूंकि भगवान श्रीराम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था तो उसी शुभ मुहूर्त में रामलला की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। वह बताते हैं कि 22 जनवरी को चामर योग व दीर्घायु योग, धेनु योग व काम योग, योग व अस्त्र योग, जलधि योग, छत्र योग, भाग्य योग, ख्याति योग व पारिजात योग भी बन रहे हैं, जिनमें हर योग विशिष्ट फलदायी होता है।


-

गंगा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सदर विधायक पहुंचे अयोध्या
बदायूं। अयोध्या में 22 जनवरी को आने के लिए चुनिंदा लोगों को ही निमंत्रण दिया गया है। बदायूं से दो लोगों को न्योता मिला है। इनमें गंगा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक रविवार शाम करीब पांच बजे अयोध्या पहुंच गए। यहां उन्होंने अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जितेंद्राचार्य समेत अन्य संतों से मुलाकात की। इसके अलावा सदर विधायक महेश गुप्ता को पिछले दिनों संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख केशव शर्मा ने स्वयं उनके आवास पर जाकर निमंत्रण दिया था। वह भी रविवार को अयोध्या रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर अपने परिवार व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हवन पूजन कर प्रभु राम के चरणों में नमन किया। कार्यकर्ताओं ने माला, पटका, पगड़ी बनाकर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर अनेक पाल पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, विश्वजीत गुप्ता, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, जितेंद्र साहू आदि मौजूद रहे। संवाद

ज्योतिषाचार्य  पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य  पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य  पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य  पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य  पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य  पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य  पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य  पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य  पं. राजेश कुमार शर्मा

ज्योतिषाचार्य पं. राजेश कुमार शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed