फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Violence against electricity team in protest of disconnection of connection

Budaun News: कनेक्शन काटने के विरोध में बिजली टीम से मारपीट

Mon, 13 Jan 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Violence against electricity team in protest of disconnection of connection
बिल्सी में बकाएदारों के बिजली काटते विभाग के कर्मचारी। संवाद
कादरचौक। कादरचौक क्षेत्र के गांव अख्तामई में चेकिंग के दौरान कनेक्शन काटने से बौखलाए एक उपभोक्ता ने बिजली कर्मियों के साथ बदसलूकी की। विरोध करने पर उपभोक्ता ने परिवार के लोगोंं के साथ मिलकर चेकिंग टीम के साथ मारपीट कर दी। जेई ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कादरचौक के असरासी विद्युत उपकेंद्र के जेई रवि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार को उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी प्रवेंद्र, दीनदयाल, सुरेंद्र पाल और साजेब बिजली चोरी और राजस्व वसूली के लिए गांव अख्तामई गए थे। यहां बिजली बिल की बकाएदारी के चलते कई उपभोक्ताओंं के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

इसमें टीम ने बकाएदार रामेश्वर का भी विद्युत कनेक्शन काट दिया, जिससे वह बौखला गया। उसने टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर गांव के लोग जुट गए, जिन्होंंने आरोपियों से बिजली निगम की टीम को बचाया। जानकारी मिलने पर जेई भी गांव में पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी घर से भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने कादरचौक पुलिस को उपभोक्ता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांंच कर रही है। कादरचौक एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।






बकाएदारों के खिलाफ चला अभियान, 60 कनेक्शन काटे

बिल्सी। बड़े बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को 60 उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटे गए।
अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को एसडीओ शोएब अंसारी की मौजूदगी में मोहल्ला संख्या तीन और दो में बिजली के बड़े बिल बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से बकाया अदा न करने पर मोहल्ला संख्या तीन निवासी बाबू, इंतजार हुसैन, यासीन, सलीम, रामपाल, मोहम्मद फारुक, रोशनलाल, लालाराम, प्रियंक और सपना के विद्युत कनेक्शन काटे गए।

इसके अलावा मोहल्ला संख्या दो के राजवती, रफीक कादरी, तोताराम, ताहिर हुसैन, अब्दुल रशीद, अब्दुल नवी, अब्दुल करीम, बबली देवी, लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी, मोहम्मद इल्यास, पप्पू हुसैन, राममूर्ति, इसरार अंसारी, सुक्खी, बुनयाद हुसैन के विद्युत कनेक्शन काटे गए। कुल 60 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed