फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vinay and Sachin got first place in 100 meter race

सौ मीटर दौड़ में विनय और सचिन ने पाया प्रथम स्थान

Mon, 22 Mar 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Vinay and Sachin got first place in 100 meter race
बदायूं। सोही आश्रम युवा कमेटी द्वारा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन वजीरगंज स्थित खेल मैदान में किया गया। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में विनय कुमार ने तथा सीनियर वर्ग में सचिन ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विष्णु वार्ष्णेय ने कहा कि खेलों से युवाओं में आपसी समरसता व हौसला बढ़ता है। इस प्रकार के खेलों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। विशिष्ट अतिथि देवेश, पहलवान विट्टन सिंह, उपेंद्र मौर्य, कोच गुरुदेव शर्मा, छोटे सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए। सोही आश्रम युवा कमेटी के अध्यक्ष प्रवेश कुमार ने कहा कि युवाओं को हार व जीत को चुनौती समझकर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में विनय कुमार प्रथम, लखवीर यादव द्वितीय और मनोज यादव तृतीय तथा 100 मीटर सीनियर वर्ग में सचिन यादव प्रथम, प्रदीप यादव द्वितीय और कुलदीप चौहान तृतीय रहे। 400 मीटर वर्ग में सुमित यादव प्रथम, राकेश पाल द्वितीय और अमन राही तृतीय और 1600 मीटर वर्ग में प्रवेंद्र सिंह प्रथम, जगतार सिंह द्वितीय और सचिन यादव तृतीय स्थान पर रहे। अतिथियों ने सभी विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर, इनाम की धनराशि और स्पोर्ट्स किट भेंट की। इस मौके केशव, हिमांशु, शैलेश, राजकुमार, आशु श्रीवास्तव, राघव, तैय्यब खान, सोहेल खान, शिवम, शनि गुप्ता, अवनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed