फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers of hoop Bsavnpur CM housing, display

बसावनपुर के ग्रामीणों ने घेरा  डीएम आवास, किया प्रदर्शन

Sat, 22 Oct 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers of hoop Bsavnpur CM housing, display
बसावनपुर के ग्रामीणों ने घेरा  डीएम आवास, किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
राशन कोटा चयन में धांधली कराने का लगाया आरोप 
विज्ञापन

 कोटा चयन में धांधली करके पूर्व कोटेदार के पक्ष में राशन कोटा आवंटित कराए जाने का आरोप लगाते हुए अंबियापुर ब्लाक के गांव बसावनपुर के ग्रामीणों ने डीएम का आवास घेर लिया। ग्रामीणों ने न सिर्फ वहां पर प्रदर्शन किया, बल्कि डीएम के न आने तक गेट के बाहर डेरा जमाकर बैठ गए। इसके बाद सांसद आवास पर जाकर शिकायत की। 

बसावनपुर के तमाम ग्रामीणों को साथ लेकर विजेंद्र सिंह शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे डीएम आवास पर पहुंच गए। वहां  करीब तीन घंटे तक ग्रामीण डेरा डाले रहे। डीएम के न आने पर सांसद आवास पर पीड़ा बयां की। विजेंद्र सिंह ने कहा कि उनके गांव के राशन कोटे की दुकान नौ सिंतबर को निरस्त की गई थी। इसका आवंटन करने का 17 अक्तूबर का समय तय किया गया था। इसमें खुली बैठक में चयन होने पर विजेंद्र सिंह 25 मतों के साथ जीता और बाकी कार्रवाई 21 अक्तूबर को पूरा करने की बात कही गई। इसके लिए अधिकारियों ने उससे 55 हजार और 25 हजार रुपये भी जमा करा लिए थे, लेेकिन शुक्रवार को फर्जी रूप से वोटिंग कराकर कोटा चयन करा दिया। इसमें ब्लाक के दो कर्मचारियों ने रिश्वत भी ली है। इस प्रक्रिया की जांच कराकर फर्जी कोटा आवंटन को निरस्त कराने की मांग की है। इस मामले में एक विधायक पुत्र के हस्तक्षेप करने का आरोप भी विजेंद्र पक्ष के लोग लगा रहे हैं। इस मौके पर सोरण सिंह, रूम सिंह, छोटे, विपिन यादव, भगवान सिंह, औसान सिंह, प्रेमसिंह, घनेंद्र सिंह, दिनेश, बुधपाल, अभिलाभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed