फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers of Barni protested against garbage and waterlogging

Budaun News: गंदगी और जलभराव को लेकर बरनी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 13 Nov 2024 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Barni protested against garbage and waterlogging
बिल्सी के बरनी गांव में गंदगी-जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
बिल्सी। अंबियापुर विकास खंड क्षेत्र के गांव बरनी में मुख्य सड़क काफी लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। उस पर हर समय दूषित जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। इसके कारण यहां कभी भी संक्रामक रोग फैल सकते है। बावजूद इसके कोई भी अधिकारी उनकी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

गांव निवासी नारायन देवी ने बताया कि लंबेे समय से इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके कारण सड़क पूरी तरह से जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। साथ ही उसमें गड्ढे भी हो गए हैं, जिनमें हर समय दूषित जलभराव की समस्या बनी रहती है। गीतम सिंह ने कहा कि जर्जर सड़क पर हो रहे दूषित जलभराव और गंदगी को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराया गया, मगर आज तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिससे समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

गांव के अन्य लोगों ने बताया कि जर्जर सड़क होने के कारण कीचड़ और गंदगी से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। वहीं गंदगी के कारण यहां के लोगों का सांस लेना भी दुश्वार रहता है। उन्होंने इस समस्या से अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है। मगर किसी ने भी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने डीएम से गांव की इस सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। इस मौके पर गोपाल सिंह, दिनेश कुमार सिंह, बरफा देवी, सरोजा देवी, प्रमोद कुमार, जगपाल सिंह, आदेश कुमार, दिनेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed