फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers nab an accused in a case of molesting girls.

Budaun News: लड़कियों से छेड़खानी के मामले में ग्रामीणों ने एक आरोपी दबोचा

Sat, 02 May 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers nab an accused in a case of molesting girls.
दातागंज। कस्बा में कॉलेज जाने वाली लड़कियों से छेड़खानी के मामले में शनिवार को ग्रामीणों ने योजनाबद्ध तरीके से तीन युवकों में से एक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य भाग निकले। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की लड़कियां दातागंज कॉलेज में पढ़ने जाती हैं। पिछले दो दिन से कॉलेज न आने पर परिजनों ने उनसे पूछताछ की। लड़कियों ने बताया कि मोहल्ला परा में तीन लड़के उन्हें कॉलेज आते-जाते समय छेड़खानी करते हैं। इसके बाद गांव के लोगों ने एकजुट होकर इन लड़कों को सबक सिखाने की योजना बनाई।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण दातागंज पहुंचे और उस जगह की घेराबंदी कर ली जहां मनचले खड़े थे। कॉलेज का अवकाश होने पर जब लड़कियां उधर से गुजरीं तो तीनों लड़कों ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उधर, पहले से घात लगाए खड़े ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया और राहुल नाम के एक लड़के को पकड़ लिया। वहीं दो आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों ने गांव में आरोपी राहुल का जुलूस निकाला। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस को इन लड़कों के खिलाफ तहरीर भी दी है। इस घटना के कारण कस्बा में काफी देर तक बवाल हुआ। राहुल की मोटरसाइकिल भी पुलिस को सौंप दी गई है।

थानाध्यक्ष दातागंज वेदपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण, राहुल नाम के लड़के को लेकर आए थे। उसकी अपाचे मोटरसाइकिल सीज कर दी गई है। पुलिस अन्य दो लड़कों के बारे में भी राहुल से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed