फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers in Patparaganj will not allow Ujhani Municipality's waste to be dumped.

Budaun News: पटपरागंज में उझानी नगर पालिका का कूड़ा डंप नहीं होने देंगे ग्रामीण

Thu, 02 Apr 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Patparaganj will not allow Ujhani Municipality's waste to be dumped.
उझानी। पटपरागंज गांव में उझानी नगर पालिका द्वारा दोबारा कूड़ा डंप करने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने विरोध तेज कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को ग्राम पटपरागंज में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि वह पटपरागंज में उझानी नगर पालिका का कूड़ा डंप नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

वार्ता में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि लगभग दस वर्ष पूर्व उझानी नगर पालिका ने पटपरागंज में करीब दस बीघा जमीन खरीदकर डंपिंग ग्राउंड बनाया था। समुचित निस्तारण न होने के कारण वहां कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए, जिससे आसपास के क्षेत्र में गंभीर पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो गईं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उनके नेतृत्व में किए गए सत्याग्रह के बाद प्रशासन ने पटपरागंज में कूड़ा डालना बंद करा दिया था। एक वर्ष बीत जाने के बावजूद डंपिंग ग्राउंड पर पड़े कूड़े का पूर्ण निस्तारण अब तक नहीं हो सका है। बीते डेढ़ महीने से एक मशीन के माध्यम से कूड़े का निस्तारण कराया जा रहा है, लेकिन अब तक केवल एक-तिहाई कूड़ा ही हटाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उझानी नगर पालिका द्वारा पुनः पटपरागंज में कूड़ा डंपिंग शुरू करने की योजना बनाई गई, जिसके संबंध में अधिशासी अधिकारी और सफाई नायक द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में नगर पालिका के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर पालिका अपने एमआरएफ सेंटर को किसी निर्जन स्थान पर स्थानांतरित करे और गांव के समीप कूड़ा डालने की योजना को तत्काल समाप्त करे। इस दौरान पुत्तन सिंह, प्रदीप, बृजेश, अमर पाल, होशियार समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed