फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers gathered for Congress' Satyagraha and staged a sit-in and raised slogans

Budaun News: कांग्रेस के सत्याग्रह में जुटे ग्रामीणों ने धरना देकर की नारेबाजी

Sat, 15 Feb 2025 09:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers gathered for Congress' Satyagraha and staged a sit-in and raised slogans
उझानी के पटपरागंज गांव में सत्याग्रह के तहत धरना पर बैठे कांग्रेस नेता और ग्रामीण। स्रोत- संगठन - फोटो : संवाद
उझानी। पटपरागंज समेत आसपास के तीन-चार गांव के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सत्याग्रह के दूसरे दिन भी कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका परिषद के अफसरों के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव के नेतृत्व में शुक्रवार से शुरू सत्याग्रह में दूसरे दिन भी पटपरागंज समेत मीहलालनगला, नरऊ, मलिकपुर और अचौरा आदि के ग्रामीण आए। ग्रामीणों ने नरऊ तालाब की वजह से फसलों को नुकसान को लेकर दिक्कतें बयां कीं। कहा- नगर पालिका परिषद को कस्बे के नाले का पानी तालाब की ओर पहुंचने से पहले ही रोक देना चाहिए। तालाब का पानी जब खेतों में पहुंचता है तो फसलें तबाह हो जाती हैं। भूगर्भ का जलस्तर भी प्रदूषित होता जा रहा है।
विज्ञापन

इसके विपरीत पटपरागंज के ग्रामीणों का कहना है कि पालिका के एमआरएफ सेंटर को इलाके से हटाया जाना चाहिए। कूड़े के ढेरों में आग लगा दिए जाने से फसलें प्रभावित हो रहीं हैं। प्रदेश सचिव अजीत यादव ने कहा कि लड़ाई आरपार की शुरू हो चुकी है। समस्या का समाधान होने तक आंदोलन चलता रहेगा। सत्याग्रह में राजीव पटेल, तेजेंद्र कश्यप, ब्रजभूषण सिंह, होशियार सिंह, गाोपीकृष्ण, नरेंद्र यादव, अमरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई निरीक्षक बोले- एमआरएफ सेंटर के अंदर है डंपिंग ग्राउंड
उझानी नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने बताया कि एमआएफ सेंटर कई साल पहले बन चुका है। उसी के अंदर डंपिंग ग्राउंड है। ऐसे में बाउंड्री के बाहर कूड़ा डाले जाने का सवाल ही नहीं उठता। एमआरएफ सेंटर के लिए पालिका ने पटपरागंज के पास जमीन खरीदने के बाद ही निर्माण कराया था। अब, इससे किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed