फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers drying corn on half the road, fear of accident

Budaun News: आधी सड़क पर मक्का सुखा रहे ग्रामीण, हादसे की आशंका

Tue, 08 Jul 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers drying corn on half the road, fear of accident
उझानी-बिल्सी रोड पर सुखाई जा रहा मक्का, बढ़ रहा हादसे का खतरा। संवाद
बदायूं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुखाने की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोग अब सड़कों पर ही मक्का और अन्य अनाज सुखाने लगे हैं। बदायूं से उझानी होते हुए बिल्सी को जाने वाले रोड से लेकर, निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे और गांवों के मार्गों का यही हाल है। इससे सड़क का आधा हिस्सा पूरी तरह से बाधित हो गया है।
विज्ञापन

जिले में 11 हजार हेक्टेयर में मक्का की फसल बोई गई है। इसके सुखाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में किसानों ने सड़कों पर मक्का का ढेर लगा दिया है। कई जगहों पर ईंटों और लकड़ी से घेरकर सड़क पर फैला दिया गया है। इससे राहगीरों, खासकर दोपहिया चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उझानी के राजकुमार, सोहन लाल का कहना है कि प्रशासन की ओर से गांव में इसको लेकर कोई व्यवस्था करनी चाहिए। इस प्रकार सड़क का उपयोग करना गलत है। साथ ही गांवों में सुखाने की व्यवस्था कराई जाए, जिससे जनहित और यातायात दोनों सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

------
रात में दुर्घटना की आशंका
मनदीप, निहाल सिंह का कहना है कि उझानी-बिल्सी पर दिनभर आवाजाही रहती है। ग्रामीण मक्का सुखाने के लिए सड़क का उपयोग कर रहे हैं। अक्सर वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या साइड लेने की मजबूरी होती है। इसलिए रात में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन-
- सड़क निर्माण करने वाले विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह इसका निरीक्षण करते रहे, ताकि कोई सड़क का उपयोग मक्का सुखाने में न कर सके। सड़क चलने के लिए है न कि मक्का सुखाने के लिए बनाई गई है। - अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन

उझानी-बिल्सी रोड पर सुखाई जा रहा मक्का, बढ़ रहा हादसे का खतरा। संवाद

उझानी-बिल्सी रोड पर सुखाई जा रहा मक्का, बढ़ रहा हादसे का खतरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed