{"_id":"65ca23b93312e9f80603e651","slug":"villagers-demonstrated-against-land-encroachment-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113354-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिनावर। थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में एक जमीन पर कब्जे को लेकर सोमवार को काफी हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर जमीन पर कब्जे का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया, जिससे थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फिर से नपत कराने की बात कहते हुए कब्जा रुकवा दिया।
ग्राम रसूलपुर निवासी ग्रामीणों का कहना है कि करीब सात साल पहले बरेली के एक व्यक्ति ने मंदिर के नजदीक जमीन खरीदी थी लेकिन वह अब मंदिर की जमीन पर भी कब्जा करना चाहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले उस व्यक्ति ने चुपचाप जमीन की नपत करा ली और राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी तरह से निशान भी लगा लिए।
वह सोमवार को जेसीबी लेकर वहां निर्माण कराने पहुंचा। जैसे ही उसने नींव खोदवाने की कोशिश की तभी गांव के तमाम लोग आ गए। उन्होंने नींव नहीं खोदने दी और मौके पर हंगामा कर दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
बाद में सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि जमीन की नपत कराने के निर्देश देते हुए काम रुकवा दिया है।