{"_id":"6aecdfa1c5ed1f26b6055f45","slug":"villagers-complain-against-committee-secretary-for-not-getting-fertilizer-badaun-news-c-123-1-sbly1006-177052-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खाद नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने समिति सचिव के खिलाफ की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खाद नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने समिति सचिव के खिलाफ की शिकायत
Fri, 06 Nov 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी कोतवाली शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैबतपुर के ग्रामीणों ने खाद वितरण समिति के सचिव पर अभद्र व्यवहार करने और किसानों को समय से खाद उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बिल्सी कोतवाली और तहसील पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।
हैबतपुर निवासी अमित पाठक ने आरोप लगाया कि समिति पर तैनात सचिव ग्रामीणों के साथ सही व्यवहार नहीं करते हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीरपाल ने बताया कि तीन नवंबर को गांव के लोग समिति पर खाद लेने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान सचिव ने ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें खाद भी नहीं दी। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की।
वीरपाल ने सचिव की ओर से चार नवंबर को कोतवाली में कुछ लोगों के खिलाफ दी गई शिकायत को भी गलत बताया। वहीं, सचिव ने भी चार नवंबर को ग्रामीणों पर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद