फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers can record statement in Islamnagar blast case till May 11

Budaun News: इस्लामनगर विस्फोट कांड में 11 मई तक बयान दर्ज करा सकते हैं ग्रामीण

Fri, 03 May 2024 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers can record statement in Islamnagar blast case till May 11
बदायूं। इस्लामनगर विस्फोट कांड में स्थानीय लोगों के भी बयान दर्ज होंगे। इसकी मजिस्ट्रेटी जांच कर रहीं एडीएम प्रशासन रेनू सिंह ने 11 मई तक का समय दिया है। अगर जनता का कोई व्यक्ति अपने बयान दर्ज कराना चाहता है तो वह 11 मई तक कार्यालय आकर बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

एक अप्रैल को इस्लामनगर कस्बे में बड़ा विस्फोट हो गया था, जिसमें मां-बेटे की मौत हो गई थी। मकान मालिक अख्तर आतिशबाजी की दुकान चला रहा था और अपने ही घर में पटाखों का निर्माण भी कर रहा थ। उसके घर में पटाखों का गोदाम बना हुआ था। एक अप्रैल को अख्तर का बेटा तैमूर अनार चला रहा था। उसी दौरान पटाखों के ढेर में आग लग गई, जिससे तेज धमाके के साथ पूरा मकान ढह गया था। इसमें तैमूर और उसकी मां सलामत बेगम की मौत हो गई थी। इसकी मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम प्रशासन रेनू सिंह कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि इसमें 11 मई तक जनता के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed