फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers are troubled due to waterlogging in Rupamai village, there is a risk of infection

Budaun News: रूपामई गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, संक्रमण का खतरा

Sun, 04 May 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled due to waterlogging in Rupamai village, there is a risk of infection
रूपामई गांव में जलभराव से होकर निकलती महिला। संवाद - फोटो : kathua
बदायूं। जगत ब्लॉक के गांव रूपामई में जलभराव से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों को संक्रमण का डर सता रहा है। गांव में जलभराव होने का मुख्य कारण तालाब पर अवैध कब्जा बताया गया है। प्रधान ने डीएम से अवैध कब्जा हटाकर तालाब निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


विकासखंड जगत क्षेत्र के गांव रूपामई के तालाब पर ग्रामीणों ने कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। इससे अन्य घरों की जलनिकास बंद हो गई है। करीब छह महीने से ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव होने से डेंगू के संक्रमण का डर सता रहा है। पानी में डेंगू का लार्वा दिखाई दे रहा है। गांव में न तो सफाई की जा रही और न ही किसी प्रकार की दवा का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान किशोरी लाल का कहना है कि कुछ लोगों ने तालाब पर कब्जा कर निर्माण कर लिया है। जिससे एक मोहल्ले की जल निकासी पूरी तरह से बंद हो गई है। इस मोहल्ले में करीब 200 लोग जलभराव से परेशान हैं। डीएम से शिकायत कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। जल्द ही समस्या का समाधान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed