फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers are covering the 3.5 km stretch of the Ramganga by boat in one and a half hours.

Budaun News: 3.5 किमी रामगंगा का रास्ता डेढ़ घंटे में नाव से तय कर रहे ग्रामीण

Sun, 06 Sep 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers are covering the 3.5 km stretch of the Ramganga by boat in one and a half hours.
बाढ़ से ​घिरे सकतपुर गांव के ग्रामीण गंतव्य जाने के लिए नाव का ले रहे सहारा। संवाद
दातागंज। रामगंगा नदी ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत सकतपुर के ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। सकतपुर के ज्यादातर घरों तक रामगंगा पहुंच गई है। ग्रामीण रामगंगा में 3.5 किमी का रास्ता डेढ़ घंटे में नाव से तय कर पहुंच रहे हैं। इस दौरान उन्हें वोट तक पहुंचने के लिए गंदे पानी और दलदल से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीमार होने या जरूरी काम से आने-जाने के लिए ग्रामीणों को रामगंगा पार करके आना पड़ रहा है। उस स्थिति में सांप अन्य विषैले कीटों के काटने का भी डर बना रहता है। सकतपुर के साथ कटकोरा व सिमरिया गांव के ग्रामीणों को भी इसी तरह की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। रामगंगा का पानी दातागंज क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सकतपुर गांव की गलियों में पानी घुसने के बाद अब कटकोरा गांव और सिमरिया गांव तक रामगंगा का पानी पहुंच गया है, इससे दोनों गांव के लोगों का आवागमन भी प्रभावित होने लगा है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। गांव के लोग मकान में पानी घुसने से रोकने के लिए छोटी-छोटी मिट्टी की दीवार खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों में खलबली मची है। रामगंगा का पानी बढ़ने पर मकरंदापुर की पुलिया के ऊपर से तीन से चार फुट तक पानी बह रहा है। गढि़या शाहपुर से अर्रे नगला को जाने वाले मार्ग पर रपटा पुल पर भी पांच फुट से ऊपर पानी गुजर रहा है। इससे आवागमन केवल विषम परिस्थितियों में हो रहा है।
कालागढ़ डेम से छोड़ा पानी अब भी बढ़ रहा है। रामगंगा के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से सकतपुर और काटकोरा गांव टापू बन गए हैं। बाढ़ का पानी खेतों में प्रवेश कर गया है। इससे फसलें पानी में डूब रही हैं। हजरतपुर गढ़िया रंगीन और नगरियाखनू व गढ़िया रंगीन के रास्तों पर जलभराव डेढ़ गुना बढ़ गया है। इधर, एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लगातार दौरा कर रही है। पशु पालन विभाग की टीम भी क्षेत्र में घूम रही है।
---
बदायूं सीमा में रामगंगा के बढ़ते पानी से 32 गांव प्रभावित
गढ़िया रंगीन मार्ग अवरुद्ध हो जाने से क्षेत्र के 12 और जनपद शाहजहांपुर के करीब 20 गांवों को रामगंगा का बढ़ता जलस्तर परेशानी में डाले हुए है। बढ़ता पानी सिमरिया गांव से मात्र कुछ फुट की दूरी पर रह गया है। इस गांव की सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है।



विधायक, एडीएम व एसडीएम ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण
दातागंज। विधायक राजीव कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। बाढ़ में घिरे हुए गांव कुंद्रा मजरा, लालपुर खादर, पूरण भेड़ा और पट्टी बिजा में राहत सामग्री की 500 किट वितरित कीं। विधायक के साथ एडीएम वित्त महेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम विनोद कुमार सिंह के अलावा बाढ़ और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। बेला डांड़ी बाढ़ चौकी क्षेत्र के गांव का भी दौरा किया। दातागंज से नगरिया खनू हो कुंद्रा मजरा की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है, लेकिन रामगंगा में आई बाढ़ की वजह से शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन होकर कुंद्रा माजरा जाने में 50 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ रहा है। संवाद

बाढ़ से घिरे सकतपुर गांव के ग्रामीण गंतव्य जाने के लिए नाव का ले रहे सहारा। संवाद

बाढ़ से घिरे सकतपुर गांव के ग्रामीण गंतव्य जाने के लिए नाव का ले रहे सहारा। संवाद

बाढ़ से घिरे सकतपुर गांव के ग्रामीण गंतव्य जाने के लिए नाव का ले रहे सहारा। संवाद

बाढ़ से घिरे सकतपुर गांव के ग्रामीण गंतव्य जाने के लिए नाव का ले रहे सहारा। संवाद

बाढ़ से घिरे सकतपुर गांव के ग्रामीण गंतव्य जाने के लिए नाव का ले रहे सहारा। संवाद

बाढ़ से घिरे सकतपुर गांव के ग्रामीण गंतव्य जाने के लिए नाव का ले रहे सहारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed