फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers angry over blown transformer not replaced

Budaun News: फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने से ग्रामीणों में गुस्सा

Tue, 30 Jan 2024 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over blown transformer not replaced
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर में प्राथमिक स्कूल के निकट लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले ओवरलोड के कारण फुंक गया था। इसे विभाग ने अब तक नहीं बदला है। इससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्राथमिक स्कूल के पास लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से गांव को बिजली की आपूर्ति की जाती है। ओवरलोड होने से आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ट्रांसफार्मर 27 जनवरी से फुंका पड़ा है, इसे अभी तक नहीं बदला गया है। इसके चलते पूरे गांव की बिजली सप्लाई बाधित है। गांव में अंधेरा होने से सबसे ज्यादा परेशानी यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी में लगे छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed