{"_id":"654daeb18ad3dad8f10f1e78","slug":"village-head-murdered-with-sharp-weapon-in-badaun-2023-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लखनपुरा के प्रधान की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला लहूलुहान शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लखनपुरा के प्रधान की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला लहूलुहान शव
Fri, 10 Nov 2023 10:12 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:12 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। वजीरगंज थाना क्षेत्र में लखनपुरा गांव के प्रधान शिवचरण लोधी की हत्या कर दी गई। शुक्रवार तड़के उनका शव घर में ही चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
प्रधान के घर के बाहर पुलिस फोर्स और ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा में बृहस्पतिवार रात 55 वर्षीय ग्राम प्रधान शिवचरण लोधी की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। ग्राम प्रधान अपने घर के बाहर बैठक में सो रहे थे। दरवाजा खुला हुआ था। बुधवार सुबह उनका लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा मिला। शाम तक न तो हत्यारों का कोई पता चला है और न ही वजह सामने आई है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
गांव लखनपुरा निवासी किसान शिवचरण वर्तमान में ग्राम पंचायत तालिमनगर के प्रधान थे। उनके बेटे किशनपाल का कहना है कि पिता शिवचरण बृहस्पतिवार को वजीरगंज गए थे। उन्हें बाइक चलानी नहीं आती थी। प्रधानी का कामकाज रिश्ते के चाचा तोताराम देखते थे। तोताराम भी उनके साथ वजीरगंज गए थे। शाम को उन्होंने वजीरगंज में शराब पी और रात करीब आठ बजे घर आकर बैठक में सो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly: आईजी दफ्तर के पास मुनीम से 8.5 लाख रुपये लूटे, मुठभेड़ में बदमाश घायल, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
पिता की लाश देख चीख पड़ी बेटी
सुबह करीब छह बजे बेटी चांदनी माचिस लेने बैठक में गई तो उसने पिता की खून से लथपथ लाश पड़ी देखी। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। तभी परिवार वाले दौड़कर आ गए। परिजनों के रोने बिलखने पर गांव के तमाम लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह और सीओ बिसौली सुनील कुमार पहुंच गए। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने भी मौका मुआयना किया। फिलहाल परिवार वालों ने किसी से भी रंजिश से इनकार किया है। थाना पुलिस ने बड़े बेटे किशनपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि लखनपुरा गांव में वर्तमान ग्राम प्रधान शिवचरण की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या हुई है। अभी वजह सामने नहीं आई है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी छानबीन के लिए पुलिस और एसओजी टीम लगा दी गई है।