फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Village community assets Damage complained of

ग्राम समाज की संपत्ति को क्षति पहुंचाने की शिकायत

Wed, 24 Feb 2016 12:14 AM IST
दातागंज (बदायूं)
दातागंज (बदायूं) Updated Wed, 24 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 ग्राम समाज की संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने बीडीओ दातागंज को तीन दिन के अंदर जांच कर आख्या देने के आदेश दिए हैं।

यह मामला तहसील क्षेत्र के गांव  नवादा मधुकर की है। गांव निवासी अशोक कुमार तोमर ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप  लगाया था कि मनरेगा के अंतर्गत 2011 में ग्रामवासियों के घरों और नालियों, बरसात के पानी के निकाल के लिए नाले का निर्माण कराया गया था,जो पिछले वर्ष रामगंगा नदी के कटान  से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन नाला बिल्कुल सही था। आरोप है कि दो लोगों ने पिछले सप्ताह उस नाले का हिस्सा तोड़कर उखाड़ लिया। लगभग पांच हजार ईंट निकालकर प्लास्टिक की पन्नी और बाजरा के पूलों से छिलाकर अपने बगीचे में रख लिया है। जिसकी अनुमानित रकम 25 हजार होगी। अशोक कुमार ने इस मामले की निष्पक्ष जांचकराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की। इधर,सीडीओ ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ दातागंज को जांचकर तीन दिन के भीतर आख्या देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed