{"_id":"61ccb10389810c5a7c5ec933","slug":"vikas-won-in-50-meters-race-badaun-news-bly4708998194","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 मीटर दौड़ में विकास ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 मीटर दौड़ में विकास ने मारी बाजी
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। 38वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह बुधवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईओएस ने किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय म्याऊ की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगत व आसफपुर की बालिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत गीत व प्राथमिक विद्यालय आलमपुर के बच्चों ने ‘यहां के हम सिकंदर’ नामक देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। वहीं पहले दिन 50 मीटर दौड़ में विकास ने पहला स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रवेश कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। तथा खेल भावना से प्रतिस्पर्धा विकसित होती है। इससे बच्चे खेलों में आगे निकलकर अपने देश का नाम रोशन करते हैं। इनके द्वारा बेसिक शिक्षा के बच्चों के माध्यम से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई। बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों के उत्साह को देखते हुए खेल शिक्षकों को उनको तन्मयता के साथ तराशने का आह्वान किया। इसके बाद में खेलों का आयोजन किया। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्राथमिक स्तर में मुकेश प्रथम रहे, जबकि हरिओम द्वितीय, अशोक तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर में अनीता विकास प्रथम, अंजली द्वितीय व अरशुल तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर बीईओ अजय कुमार, सिद्दीक अहमद, शशांक शुक्ला, रमेश पंकज, विवेक द्विवेदी, अमुल कुमार, अशोक कुमार, ज्योति सक्सेना मौजूद रहे।