फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Video of police officer firing with government pistol at wedding goes viral, FIR

शादी में सरकारी पिस्टल से फायरिंग करते दरोगा का वीडियो वायरल, एफआईआर

Thu, 05 Aug 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Video of police officer firing with government pistol at wedding goes viral, FIR
बदायूं। वजीरगंज इलाके में एक दरोगा का सरकारी पिस्टल से शादी समारोह में फायरिंग करते हुए का वीडियो वायरल हुआ है। दरोगा मुरादाबाद के गलशहीद थाने में तैनात है। वह एक जुलाई को शादी समारोह में आया था। तभी उसने वर्दी में सरकारी पिस्टल से फायरिंग की थी। इसका संज्ञान लेकर एसएसपी संकल्प शर्मा ने दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इसकी रिपोर्ट मुरादाबाद एसएसपी को भेजी गई है।
विज्ञापन

दरोगा शोएब खान मूलरूप से बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा शेखूपुर का रहने वाले हैं। बुधवार को उनका वायरल हुआ वीडियो एक जुलाई का बताया जा रहा है। पुलिस की प्राथमिक जांच पड़ताल के मुताबिक दरोगा शोएब खान मुरादाबाद जिले में गलशहीद थाने में तैनात हैं। एक जुलाई को बगरैन में उसकी मौसेरी बहन की शादी थी। दरोगा में उसी शामिल होने बगरैन आए थे। उस दौरान दरोगा अपनी वर्दी में भी थे। शाम के समय कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दरोगा ने कमर में लगी पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। किसी ने वीडियो बना लिया। बुधवार को वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक आदि पर वायरल कर दिया गया। मामले में वजीरगंज थाना पुलिस ने दरोगा शोएब खान के खिलाफ सरकारी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इसकी रिपोर्ट मुरादाबाद एसएसपी को भेज दी गई है। इसके आधार पर मुरादाबाद एसएसपी दरोगा को निलंबित भी कर सकते हैं। फिलहाल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सख्ती के बाद भी नहीं रुक रही हर्ष फायरिंग
हाईकोर्ट के सख्त आदेश हैं कि कहीं भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं न हों। इस पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है। अक्सर हर्ष फायरिंग की घटनाओं में लोगों की जान चली जाती है। जिले में भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। हाल में बिसौली में एक बच्ची मरी थी। कुछ समय पहले मुजरिया में एक युवक की जान चली गई। जबकि तमाम लोगों के घायल होने की सूचनाएं आती रहती हैं। पुलिस विभाग का अंग होने के कारण दरोगा को हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी और उसे तोड़ने की सजा की जानकारी होना वाजिब है। इसके बावजूद खुद ही यहां आकर नियम तोड़ा। इसमें दरोगा के खिलाफ और बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज इलाके में एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें दरोगा असलहे से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। दरोगा वर्दी भी पहने है। जानकारी पर मामले की जांच कराई गई तो दरोगा गलशहीद थाने में तैनात निकला। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - संकल्प शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed